फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Speculation on Harish Rawat meeting with navjot singh sidhu 

राजनीति : नवजोत सिद्धू से फिर मिले हरीश रावत, कहा-इन्हें ज्यादा देर खामोश नहीं रहने देंगे  

Thu, 11 Mar 2021 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Mar 2021 10:41 AM IST
सार

  • कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने की नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात
  • रावत ने कहा, सिद्धू को ज्यादा देर खामोश नहीं रहने दिया जाएगा 

विज्ञापन
Speculation on Harish Rawat meeting with navjot singh sidhu 
नवजोत सिद्धू और हरीश रावत के बीच हुई मुलाकात। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

क्रिकेटर से राजनेता बने पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा ओहदा देने की तैयारी कर ली है। यह संकेत बुधवार को कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला है कि आगे चुनाव आ रहे हैं, सिद्धू को ज्यादा देर खामोश नहीं रहने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सिद्धू ने बुधवार को एक ट्वीट किया- ‘शोर मचाने से सुर्खियां नहीं मिलतीं। कर्म ऐसे करो कि सुर्खियां भी अखबारों में छप जाएं।’ इस ट्वीट से पहले सिद्धू ने पंजाब भवन में हरीश रावत के साथ चाय पर चर्चा की। 
विज्ञापन



रावत से पूछा गया कि सिद्धू लंबे समय से खामोश हैं तो रावत ने कहा कि उन्हें ज्यादा देर तक खामोश नहीं रहने दिया जाएगा। पार्टी में बड़ा ओहदा या उपमुख्यमंत्री के पद के बारे में पूछे गए सवाल पर रावत ने कहा कि यह सब कुछ मेरे अधिकार क्षेत्र की बातें नहीं हैं। इस बारे में कैप्टन अमरिंदर सिंह फैसला लेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हरीश रावत मंगलवार को चंडीगढ़ लौटने के बाद शाम को कैप्टन अमरिंदर सिंह के उनके आवास पर मिले थे। इसके बाद उन्होंने पंजाब कांग्रेस के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की थी। बुधवार सुबह नवजोत सिद्धू के साथ उनकी चाय पर चर्चा ने एक बार फिर उन अटकलों को हवा दे दी, जिसके अनुसार नवजोत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed