फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special train ready for tour to seven jyotirlinga, indian railway released schedule, do ragistration

स्पेशल ट्रेन कराएगी 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, शेड्यूल देखें और बुकिंग कराएं

Tue, 10 Jan 2017 09:40 AM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, पंचकूला
विशाल पाठक/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 10 Jan 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
special train ready for tour to seven jyotirlinga, indian railway released schedule, do ragistration
भारतीय रेल
एक स्पेशल ट्रेन देश में मौजूद 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने को तैयार है। इच्छुक लोग शेड्यूल देख लें और जल्दी से बुकिंग करा लें। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से टूरिस्ट व पैसेंजर के लिए धार्मिक यात्रा का एक स्पेशल टूर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जनवरी को सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी की ओर से अब तक 200 के करीब टूरिस्ट पैसेंजर व श्रद्धालुओं की बुकिंग की जा चुकी है। यह स्पेशल ट्रेन 16 जनवरी को रात 11 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। जोकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली और  रेवाड़ी होते हुए जयपुर भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि 11 रातें एवं 12 दिन के इस स्पेशल टूर पैकेज के लिए यात्रियों से 10,040 (इनक्लूसिव आल टैक्स) रुपये लिए जाएंगे। इस स्पेशल टूर पैकेज में यात्रियों को सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और टूरिस्ट प्वाइंट तक पिक एंड ड्राप सेवा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

इन जगहों के होंगे दर्शन

special train ready for tour to seven jyotirlinga, indian railway released schedule, do ragistration
भारतीय रेल
इस स्पेशल टूर पैकेज के तीसरे दिन यानी 18 जनवरी को टूरिस्ट पैसेंजर व श्रद्धालुओं को उज्जैन स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। रात को यात्रियों को यहीं ठहराया जाएगा।

इसके अगले दिन 19 जनवरी को यात्रियों को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। 20 जनवरी को यात्रियों को द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर व नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे।

21 जनवरी को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन, 22 जनवरी को नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, 23 जनवरी को शिरडी साईं बाबा मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके अलावा 24 जनवरी को पुणे स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और 25 जनवरी को औरंगाबाद के नजदीक स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे।

पैसेंजर के लिए ये होंगी खास व्यवस्थाएं

special train ready for tour to seven jyotirlinga, indian railway released schedule, do ragistration
भारतीय रेल
- टूर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी फोर्स
- यात्रियों ठहरने के लिए धर्मशाला और अन्य उचित व्यवस्था
- स्वास्थ्य दृष्टिकोण से डॉक्टर की उपलब्धता
- स्लीपर क्लास कोच में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बायो टायलेट की सुविधा

ये होंगे टिकट कैंसिलेशन चार्ज
- 8 से 14 दिन के भीतर टिकट कैंसिल करवाने पर 25% टूर पैकेज का कैंसिलेशन चार्ज
- 5 से 7 दिन पहले टिकट कैंसिल करवाने पर 50% टूर पैकेज का कैंसिलेशन चार्ज
- 4 दिन पहले या उससे भी कम पर 100% टूर पैकेज का कैंसिलेशन चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed