{"_id":"574af5c94f1c1b4a33108c36","slug":"special-train-for-mata-vaisnow-devi-yatra-from-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Sun, 29 May 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी यात्रा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता वैष्णो देवी को जाने वाले भक्तों के लिए पहली जून से नई ट्रेन सुविधा दी जा रही है। यह कामाख्या (असम) से कटरा के लिए चलेगी और साप्ताहिक होगी। स्पेशल पठानकोट कैट स्टेशन से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के चलने से पठानकोट वासियों व आसपास के लोगों को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
माता वैष्णों देवी के दर्शनों के लिए पठानकोट से कटरा का रास्ता 150 किलोमीटर है। माता के दर्शन के लिए पहले जम्मू तक बस से जाना पड़ता है। इसके बाद कटरा जाते है। अब स्पेशल की सुविधा मिलने से भक्तजन माता के दर्शन आसानी से कर सकेंगे और समय पर घर आ सकेंगे।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 15656 कामाख्या से रविवार चलेगी और पठानकोट कैंट स्टेशन पर मंगलवार को दोपहर बाद पहुंचेगी। वहीं कटरा से यह प्रत्येक बुधवार को सुबह 3:40 बजे पर चलेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को 12:30 बजे कामाख्या पहुंचेगी। ट्रेन में एक वातानुकूलित 2 टीयर कोच, दो वातानुकूलित 3 टीयर कोच, 6 शयनयान कोच, दो द्वितीय श्रेणी के कोच रहेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है की स्कूलों में छुट्टियां होने पर गर्मियों के मौसम में लोग अधिकतर पहाड़ी स्थानों विशेषकर धार्मिक स्थानों पर जाते हैं। इस ट्रेन के चलने से भक्त आसानी से वैष्णो देवी माता के दर्शनों के लिए जा सकेंगे।