फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special Report on Indian Youth Psychology due to Tension of Career

रिपोर्टः करियर की चिंता में कमजोर हो रही युवाओं की याददाश्त, 10 में से 6 मनोरोग के शिकार

Thu, 20 Sep 2018 01:23 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Sep 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
Special Report on Indian Youth Psychology due to Tension of Career
युवा
करियर की चिंता और अनिश्चितता का भय युवाओं की याददाश्त को कमजोर कर रहा है। इस चिंता में अधिकांश युवा मनोरोगों के शिकार हो रहे हैं। मनोवैज्ञानिकों के पास आने वाले हर 10 में से 6 युवा इन्हीं वजहों से एक खास तरह के मनोरोग की जद में आ रहे हैं। यह खुलासा हरियाणा के मनोविशेषज्ञों की एक रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट को हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में आयोजित दो दिवसीय नेशनल वर्कशॉप में पेश किया गया था। इस वर्कशॉप को इंडियन अकादमी ऑफ हेल्थ साइकोलॉजी और डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ लांग लर्निंग के सौजन्य से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


इस नेशनल वर्कशॉप में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के 150 से अधिक मनोवैज्ञानिकों ने इस विषय पर मंथन किया।हरियाणा की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले मनोवैज्ञानिक डॉ. कुलदीप सिंह ने सेमीनार में कहा कि कॅरियर की चिंता में युवा सामान्यीकृत चिंता रोग (जीएडी) जनरलाइज्ड एंगजाइटी डिसऑर्डर, और (ओसीडी) ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिपोर्ट पर विभिन्न राज्यों से आए विशेषज्ञों ने भी मुहर लगाई। विशेषज्ञों का कहना था कि अन्य राज्यों के युवा भी इन्हीं मनोरोगों की जद में आ रहे हैं। इससे उनकी याददाश्त कम होने के साथ ही कई अन्य शारीरिक विकारों का खतरा पैदा हो रहा है।  


‘ओसीडी की बीमारी में युवा एवं छात्रों को अज्ञात भय सताने लगता है। यह डिसआर्डर एक चिंता और वहम की बीमारी है। इससे ग्रस्त युवा किसी एक बात को बार-बार सोचता रहता है या फिर किसी एक काम को बार-बार करता रहता है, जब तक कि उसके मन को चैन नहीं मिल जाता।’
- डॉ. कुलदीप सिंह, मनोवैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed