फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special package for marriage and honeymoon in five star hotel

5 स्टार होटल में शादी और हनीमून का स्पेशल पैकेज

Tue, 18 Aug 2015 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Aug 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
special package for marriage and honeymoon in five star hotel

बेटे या बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए सेक्टर-35 स्थित शहर का फाइव स्टार जेडब्ल्यू मैरियट खास ऑफर लाया है। होटल के शहनाई-2015 विवाह उत्सव में शामिल होकर आप शादी के फंक्शन को स्पेशल बना सकते हैं। शादी में खाने की वैराइटी से लेकर बारातियों के गिफ्ट, मेहमानों के ठहरने तक का इंतजाम होटल प्रबंधन खुद करेगा।

विज्ञापन


आपको सिर्फ शादी का लुत्फ उठाना होगा। प्री मैरिज से लेकर पोस्ट मैरिज के सारे फंक्शन की तैयारी की जिम्मेदारी खुद होटल उठाएगा। इतना ही नहीं बेटे या बेटी की शादी से जुड़ी सभी तरह की खरीदारी भी होटल में ब्रांडेड कंपनियों से कर सकेंगे। शादी फंक्शन का पैकेज भी जेब को ध्यान में रखकर खुद तय कर सकेंगे। यह 7 लाख से शुरू है।
विज्ञापन


22 और 23 को बुकिंग पर हनीमून पैकेज मुफ्त
जेडब्ल्यू मैरियट सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर सन्नी घई ने बताया शहनाई-2015 उत्सव 22 और 23 अगस्त को होटल में मनाया जाएगा। घई ने बताया कि इन दो दिनों में शादी की बुकिंग पर कपल को दुनिया भर के किसी भी देश में स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल में हनीमून पैकेज निशुल्क दिया जाएगा। कपल को दो नाइट का स्टे उनकी पसंद के हिसाब से मिलेगा। होटल एक साल बाद पहली सालगिरह पर कपल को फ्री डिनर पैकेज भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के कार्यक्रम के कई स्कैच भी तैयार होंगे
जेडब्ल्यू मैरियट होटल में शादी के लिए अलग-अलग पैकेज ऑफर किए गए हैं। बजट के हिसाब से 7 से 25 लाख रुपये तक मैरियट में शानदार शादी कर सकते है। पैकेज में सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनियम ग्रेड रखा गया है। होटल में शादी के लिए एक साथ 250 से 1000 लोगों का इंतजाम हो सकेगा।


शादी के कार्यक्रम के कई स्कैच भी तैयार होंगे। मेहमानों के लिए यह एक अलग अनुभव होगा। जेडब्ल्यू मैरियट के जनरल मैनेजर रूबल चौधरी ने बताया कि दो साल में मैरियट में 400 से अधिक शादी और दूसरे फैमिली समारोह आयोजित किए जा चुके हैं। चौधरी ने कहा कि शहनाई-2015 का मकसद शादी को टेंशन फ्री और दूल्हे और दूल्हन के लिए यादगार बनना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed