फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special leave to residents of neighboring states working in Punjab in Lok Sabha election

Loksabha Election: पंजाब में काम कर रहे जम्मू, हिमाचल-चंडीगढ़ के लोगों को वोटिंग के लिए मिलेगी छुट्टी

Wed, 03 Apr 2024 10:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 10:32 AM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि पंजाब राज्य के सरकारी दफ्तरों, बोर्डों-कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में काम करने वाले सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में से यदि कोई राजस्थान और जम्मू-कश्मीर का वोटर है तो वह वोट डालने के लिए अपना वोटर कार्ड पेश करके संबंधित अथॉरिटी से 19 अप्रैल की विशेष छुट्टी ले सकेगा। 

विज्ञापन
Special leave to residents of neighboring states working in Punjab in Lok Sabha election
लोकसभा चुनाव

विस्तार

लोकसभा चुनाव में पंजाब में काम करने वाले पड़ोसी राज्यों के निवासियों को विशेष छुट्टी देने की घोषणा की गई है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर व राजस्थान के वोटरों के लिए 19 अप्रैल व हिमाचल प्रदेश और यूटी चंडीगढ़ के वोटरों के लिए एक जून को अवकाश की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि पंजाब राज्य के सरकारी दफ्तरों, बोर्डों-कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में काम करने वाले सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में से यदि कोई राजस्थान और जम्मू-कश्मीर का वोटर है तो वह वोट डालने के लिए अपना वोटर कार्ड पेश करके संबंधित अथॉरिटी से 19 अप्रैल की विशेष छुट्टी ले सकेगा। 
विज्ञापन


यह छुट्टी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के छुट्टियों के खाते में से नहीं काटी जाएगी। इस संबंध में पंजाब सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसी तरह पंजाब के किसी भी औद्योगिक संस्थान, कारोबार, व्यापार या किसी भी अन्य संस्थान में काम करने वाले यूटी चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के वोटरों को भी वोट डालने के लिए सवैतनिक छुट्टी घोषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed