{"_id":"825841493c99122e9a0aee67dd3d4369","slug":"special-arrangement-for-blind-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाइंड वोटर्स के लिए ये खास इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाइंड वोटर्स के लिए ये खास इंतजाम
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Apr 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्शन कमीशन की ओर से चुनाव में ब्लाइंड वोटर का खास ध्यान रखा जा रहा है। उनके लिए चंडीगढ़ में अंग्रेजी और पंजाब के लिए पंजाबी में बरैल बैलेट पेपर शीट तैयार करवाई जा रही है। ताकि ब्लाइंड मतदाता आसानी से मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
यह पेपर शहर के इंस्टीट्यूट फार द ब्लाइंड सेक्टर-26 में बनाए जा रहे हैं। चंडीगढ़ के लिए इंस्टीट्यूट ने यह खास बरैल बैलेट पेपर शीट तैयार कर यूटी प्रशासन को सौंप दी है, जबकि पंजाब के लिए यह पेपर तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल जेएस जायड़ा ने बताया कि ब्लाइंड मतदाताओं के लिए यह कदम उठाया गया है। इंस्टीट्यूट ने इससे पहले 2009 में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के लिए बरेल बैलेट बनाए थे। इस साल चंडीगढ़ के लिए 1200 और पंजाब के लिए 25 हजार बरैल बेलट पेपर तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाबी भाषा के लिए खास तैयार की गई शीट
बरैल पेपर पेंटर इंचार्ज विश्वजीत ने बताया कि उनके लिए चंडीगढ़ में अंग्रेजी भाषा में बरैल बैलेट पेपर तैयार करना आसान था, लेकिन पंजाब के लिए पंजाबी में यह पेपर शीट मांगी गई है, जिसे तैयार करने के लिए थोड़ा अधिक समय लग रहा है, क्योंकि इसके लिए पंजाबी ट्राइपिंग सॉफ्टवेयर की मदद ली जा रही है।
दो तरह की शीट तैयार हो रही है पोलिंग के लिए
प्रिंसिपल जेएस जायड़ा ने बताया कि दो तरह की बरैल बैलेट पेपर तैयार किए जा रहे हैं। इसमें एक पेपर में अंक और दूसरे में उम्मीदवारों के नाम, चुनाव चिह्न और उनकी पार्टी के नाम शामिल हैं। इसमें अंक को स्ट्रीकर और अन्य में नाम प्रिंट किए गए हैं। एक शीट पर एक से 16 नंबर होंगे और दूसरी में 17 और 18वां नंबर होगा। हर बूथ पर एक या दो शीट होंगी।
चार प्रूफ रीडर की मदद से तैयार हो रही शीट
इस स्पेशल शीट को प्रिंसिपल जेएस जायड़ा के नेतृत्व में चार शिक्षक राज कुमार, राजेश आर्र्य, ए सगयाम और गुरशरण जीत कौर तैयार कर रहे हैं। यह शिक्षक इसकी प्रूफ रीडिंग करके भाषा को ठीक कर रहे हैं।
स्वीडन के बरैल पेंटर में तैयार हो रहे पेपर
पेपर इंस्टीट्यूट की यह मशीन स्वीडन से मंगाई गई है। इस पेंटर के जरिए बरैल बैलेट पेपर डिजाइन किए जा रहे हैं।