फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Speaker Assembly said - not yet considering resignation of HS Phoolka

विधानसभा स्पीकर ने कहा- एचएस फूलका के इस्तीफे पर अभी विचार नहीं

Tue, 16 Oct 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Tue, 16 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
Speaker Assembly said - not yet considering resignation of HS Phoolka
एचएस फूलका

विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने मंगलवार को कहा हलका दाखा के विधायक एचएस फूलका के इस्तीफे पर अभी विचार नहीं किया है। मंजूरी से पहले इस्तीफे को अच्छी तरह से जांचा जाएगा। वह मंगलवार को गांव रकबा में बाबा बंदा सिंह बहादुर की याद में आयोजित जन्मदिवस समारोह में पहुंचे थे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि विधायक फूलका का इस्तीफा उनके पास पहुंच गया है। 

विज्ञापन


इस्तीफा मंजूर करने से पहले वह तकनीकी तौर पर जांचेंगे कि मंजूर किया जाना चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि यह स्पीकर का अधिकार है कि वह किसी का इस्तीफा स्वीकार या अस्वीकार करने से पहले उसके बारे में सभी पक्षों की जांच जरूरी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर कथित हमले की साजिश की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार और वह निजी तौर पर किसी भी हिंसक कार्रवाई का विरोध करते है। 
विज्ञापन


इससे पूर्व उन्होंने कहा कि इतिहास में बाबा बंदा सिंह बहादुर को एक जरनैल व सिख राज के पहले संस्थापक के तौर पर जाना जाता है। उनकी शूरवीरता और कुर्बानी की कोई ओर मिसाल नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि लोग उनकी शूरवीरता और सेवाओं के बारे में अभी तक पूरी तरह नहीं जानते। उन्होंने इतिहासकारों व खोजियों से अपील की कि वह बाबा बंदा सिंह बहादुर की सेवाओं को लोगो के सामने लाने के लिए प्रयत्न करें।    
विज्ञापन
विज्ञापन

  
उन्होंने बाबा बंदा सिंह बहादुर फाउंडेशन को पांच लाख रुपये देने का एलान किया। बाबा बंदा सिंह बहादुर फाउंडेशन के प्रधान केके बावा ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार को बाबा बंदा सिंह बहादुर को इतिहास में योग्य स्थान दिलाने के लिए प्रयत्न करने चाहिए। इस मौके पर लोक सभा मेंबर रवनीत सिंह बिट्टू, मेयर बलकार सिंह संधू, पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान गुरदेव सिंह लापरा, सीनियर कांग्रेसी नेता मेजर सिंह भैणी, जगपाल सिंह खंगूड़ा, पवन दीवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed