फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SPCA Team rescued 12 puppies from car at Parade Ground in Chandigarh Sector 17

Chandigarh: कारों की डिग्गी में भूख प्यास से बेहाल बंद थे 12 पिल्ले, मालिकों के खिलाफ लगी एसपीसीए की धारा

Mon, 26 Feb 2024 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 11:07 AM IST
सार

चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में डॉग शो का आयोजन किया गया था। इसी दौरान  पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम के बनाई गई संस्था एसपीसीए की टीम डॉग शो की आड़ में डॉग की खरीद फरोख्त की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम के इंस्पेक्टर धमेंद्र ने 12 डॉग्स के बच्चों को कारों की डिक्की में भूख और प्यास से रोते हुए सुना।  

विज्ञापन
SPCA Team rescued 12 puppies from car at Parade Ground in Chandigarh Sector 17
कार में बंद कुत्ते के बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित डॉग शो में रविवार को पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम के बनाई गई संस्था एसपीसीए की टीम के इंस्पेक्टर धमेंद्र डोगरा ने एक कार की डिक्की में बंद बेहतरीन किस्मों के 12 डॉग्स के बच्चों को छुड़ाया। इनमें एक कार की डिग्गी में 11 और दूसरी डिग्गी में 1 डॉग का बच्चा था। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धमेंद्र ने बताया कि वह रविवार को डॉग शो में चैंकिंग कर रहे थे कि कहीं डॉग शो की आड़ में कोई बेहतरीन किस्म में डॉग की खरीद फरोख्त तो नहीं कर रहा। इस दौरान उन्हें पार्किंग में खड़ी कारों की डिक्की से कुछ डॉग्स की रोने की आवाजें आई। जिसके बाद उन्होंने डिग्ग्गी को खोलने की काशिश की लेकिन कार की चाबी न होने के कारण वह उसे खोल नहीं पाए। जिसके बाद उन्होंने डॉग शो में जाकार उन कारों की नंबर प्लेट से अनाउंसमेंट करवाकर मालिकों को बुलाने के लिए स्पीकर से अपील की। अपील के डेढ़ घंटे बाद कार के मालिक कारों के पहुंचे। जिसके बाद एसपीसीए और पुलिस की मौजूदगी में कारों से 12 डॉग्स के बच्चों को रेस्कयू करवा गया।
विज्ञापन


एसपीसीए के इंसपेक्टर ने कारों की डिग्गी में डॉग्स के बच्चों पीसीए अधिनियम 1960 के तहत दोबारा धारा के तहत 34 सेंशन के तहत सील कर दिया। वहीं उनके मालिकों के खिलाफ धारा 11 (1), ए, डी, ई, जी, एच, आर के तहत धाराएं लगाते हुए पर्चा काट दिया। इंस्पेक्टर धमेंद्र ने बताया कि अब डॉग्क मालिकों को कोर्ट में पेश होना होगा। वहीं उन्होंने बताया कि जिन डॉग्स के 12 बच्चों को रेस्कयू कराया गया। उन्हें सेक्टर 38 स्थित एसपीसीए सेंटर में लाया गया जहां उनका मेडिकल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिग्गी में बंद डॉग्स के बच्चे भूख प्यास से चिल्ला रहे थे
इंस्पेक्टर धमेंद्र ने बताया जिस समय 12 डॉग्स के बच्चों को कारों की डिक्की से बाहर निकला गया वह भूख और प्यास से रोते हुए मिले। क्योंकि कई घंटों से वह बिना खाने और हवा पानी के कार की डिक्की में बंद थे। जिन डॉग्स के बच्चों को छुड़ाया गया उनमें गोल्डन रिट्रीवर किस्म के 3, हास्की किस्म के 04, खिलौना पॉम किस्म के 4, गोल्डन रिटवीर किस्म का 1 डॉग का बच्चा शामिल रहा। दिलजीत सिंह लुधियाना की कार की डिक्की से 11 डॉग्स के बच्चे और मलेरकोटला के दलबीर सिंह की कार की डिग्गी से 1 डॉग का बच्चा रिकवर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed