{"_id":"5873c1454f1c1b1629ba8d61","slug":"sp-will-visit-the-site-vvip-meeting-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ का एलान, VVIP की सभा से पहले एसपी करेंगे स्थल का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईओ का एलान, VVIP की सभा से पहले एसपी करेंगे स्थल का दौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के कंधवाला में पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के काफिले पर हुई पथराव की घटना को देखते हुए राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने भी कड़े कदम उठाते हुए राज्य पुलिस को निर्देश दिए हैं कि चुनाव के दौरान वीवीआईपी की सभाओं से पहले उस स्थल का एसपी स्तर के अधिकारी दौरा करेंगे और हालात की समीक्षा कर फैसला लेंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जलालाबाद की घटना में पुलिस ने हरजीत सिंह निक्का व 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 332, 186, 323 और 149 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए हरजीत सिंह निक्का को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूछे जाने पर कि गिरफ्तार व्यक्ति या पथराव करने वाले किसी राजनीतिक दल से संबंधित थे? मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र की भावना के विरुद्ध बताते हुए कहा कि जनता के पास बैलेट के रूप में अपना विरोध और अपनी बात कहने का सुअवसर है।
किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की बजाय वोट के जरिए आदेश देना चाहिए। सीईओ वीके सिंह ने चेतावनी दी कि राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू है और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कार्रवाई में अगर कोई भी व्यक्ति दोषी पाया गया तो उसके लिए लंबे समय तक परेशानी बनी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कानून अपने हाथ में न लें और मताधिकार के अपने हक के जरिए अपनी बात कहें।