फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   South Movies Craze in Chandigarh

अब चंडीगढ़ में दिखेंगी दक्षिण भारतीय फिल्में

Sat, 16 Aug 2014 01:21 PM IST
गोविंद परवाना/अमर उजाला, मनीमाजरा
गोविंद परवाना/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Sat, 16 Aug 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
South Movies Craze in Chandigarh

बॉलीवुड, हॉलीवुड और पॉलीवुड के बाद अब शहर में दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए भी खासा क्रेज बनने लगा है। शहर के सिनेमाघरों में दक्षिणी फिल्मों की संख्या बढ़ रही है और लोग भी बड़े शौक से इन फिल्मों को देख रहे हैं।

विज्ञापन


बीते दिनों से शहर के मॉल्स में कन्नड़, मलयालम और तेलुगू भाषाओं की कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने अच्छी-खासी कमाई भी की है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में दक्षिणी भारतीय की संख्या 40 हजार है। इसलिए ये फिल्में काफी दर्शक बटोर रही हैं।
विज्ञापन


तमिल समुदाय के सेक्टर-7 रहने वाले राजगुरु का कहना के शहर के साथ पंचकूला, मोहाली आदि सब जगह दक्षिणी भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। दक्षिण भारतीय लोगों के पिछले दो तीन महीने से इंडस्ट्रियल एरिया मॉल में बने पीवीआर सिनेमा में दक्षिणी भारतीय भाषाओं की कन्नड़, मलयालम और तेलगू फिल्में दिखाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में एलांते मॉल स्थित पीवीआर के सिनेमा मैनेजर चंद्र मोहन का कहना है कि पिछले तीन चार महीनों से हम साउथ की फिल्में लगातार लगा रहे हैं, जिन्हें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इन फिल्मों के हर शो 70 फीसदी फुल ही रहते हैं।


वहीं सेक्टर -47 में रहने वाले तमिल संगम एसोसिएशन चंडीगढ़ के सचिव राजू शेखर का कहना कि पहले दक्षिण भारतीय लोग केवल टीवी आदि पर अपनी भाषाओं की फिल्में देखते थे, लेकिन अब पीवीआर सिनेमा ने साउथ के सुपर स्टार की फिल्मो मॉल्स के सिनेमा में लगा कर उनके सुमदाय के लोगों को परिवार सहित देखने का अवसर प्रदान किया है, जिसके लिए वह पीवीआर सिनेमा का आभारी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed