फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sood Dharamshala Post-Discharge Center for patients with less severe corona

फैसलाः कम गंभीर कोरोना के मरीजों के लिए चंडीगढ़ की सूद धर्मशाला बनेगी पोस्ट-डिस्चार्ज सेंटर

Sat, 16 May 2020 01:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 16 May 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Sood Dharamshala Post-Discharge Center for patients with less severe corona
मीटिंग लेते गवर्नर बदनौर - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना वायरस के कम गंभीर मरीजों को डिस्चार्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सूद धर्मशाला को पोस्ट-डिस्चार्ज सेंटर बनाया गया है। यहां पर वर्तमान में कोरोना वायरस के 7 मरीजों को शिफ्ट किया जा चुका है। जीएमसीएच-32 के डॉक्टर इन मरीजों की देखरेख करे रहे हैं। ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए।
विज्ञापन


प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को शहर में कोरोना का कोई भी नया केस सामने नहीं आने पर संतुष्टि जताई। उन्होंने जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 और पीजीआई के प्रमुखों को एक साथ कोरोना के खिलाफ लड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बापूधाम समेत अन्य सभी कंटेनमेंट जोन में चल रही स्क्रीनिंग व टेस्टिंग अभियान को जारी रखा जाए। प्रशासक ने डीसी मनदीप सिंह बराड़ को आदेश दिए कि वह बापूधाम के दोनों स्कूलों को अपने अधीन लेकर वहां पर उन लोगों को रखें, जिन्हें विशेष देखभाल की जरूरत है। इसके अलावा बापूधाम के वह लोग जिनके घर छोटे हैं, वह भी यहां पर रह सकते हैं।
विज्ञापन


अब तक साढ़े 12 हजार प्रवासी मजदूरों को भेजा गया: वित्त सचिव
प्रशासक के निर्देश पर पीजीआई के डॉक्टरों ने बापूधाम में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उपायों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसे जल्द ही प्रशासक बदनौर को सौंप दिया जाएगा। घोषित कंटेनमेंट जोन में किसी को राशन की कमी न हो, इसके लिए नगर निगम के कमिश्नर केके यादव को घर-घर राशन पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त सचिव एके सिन्हा ने बताया कि अभी तक 10 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से चंडीगढ़ में फंसे 12,500 प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों में भेजा जा चुका है। इसके अलावा मणिपुर के विद्यार्थियों को भी विशेष व्यवस्था तैयार कर उन्हें घर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed