फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonipat executive engineer suspended on corruption charges

Chandigarh News: भ्रष्टाचार के आरोप में सोनीपत का कार्यकारी अभियंता निलंबित

Thu, 14 Dec 2023 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sonipat executive engineer suspended on corruption charges
कोटेशन मंजूर करने के लिए मांगा था 20 फीसदी कमीशन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार की शिकायत पर सोनीपत के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग डिविजन नंबर दो के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र सिंह हुड्डा को निलंबित कर दिया है। हुड्डा के खिलाफ एक ठेकेदार ने सीएम विंडो में शिकायत दर्ज कराई थी। मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने बताया कि सोनीपत के निवासी ठेकेदार दीपक ने सीएम विंडो पर कार्यकारी अभियंता जितेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ कोटेशन को मंजूर करने के लिए 20 फीसदी एडवांस कमीशन मांगने की शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप है कि कमीशन नहीं देने पर कोटेशन में मनमाने तरीके से रेट काटने शुरू कर दिए गए। शिकायत में यह भी बताया था कि जितेंद्र हुड्डा कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को बिना काम किए ही मोटी रकम का भुगतान करता है।

ओएसडी ने बताया कि उपरोक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने एक जांच कमेटी गठित की। कमेटी की जांच रिपोर्ट में कार्यकारी अभियंता जितेंद्र सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए। उसके बाद सीएम मनोहर लाल ने आरोपी जितेंद्र सिंह को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही नियम-7 के तहत विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। दयाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्रवाई से स्पष्ट है कि राज्य में प्रदेश में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इस प्रकार की कोई शिकायत आती है, तो भविष्य में भी ऐसे कड़े कदम उठाए जाएंगे। सरकार और आमजन के बीच सीएम विंडो एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। पारदर्शी व्यवस्था व सुशासन स्थापित करने के लिए सीएम विंडो पर दर्ज होने वाली शिकायतों व समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed