{"_id":"359ada5c16ed74b3605c77b213f056f5","slug":"sonia-gandhi-will-decide-who-will-be-the-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी तय करेंगी, कौन होगा उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया गांधी तय करेंगी, कौन होगा उम्मीदवार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Feb 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा यह फैसला अब यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक में चंडीगढ़ लोक सभा सीट के लिए आवेदन करने वाले सभी छह उम्मीदवारों के नाम सोनिया गांधी के पास भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में हुई कमेटी की बैठक की अध्यक्षता आल इंडिया कांग्रेस के महासचिव और चंडीगढ़ के इंचार्ज शकील अहमद ने की।
बैठक में यह तय हुआ कि अगर कमेटी अपने स्तर पर आवेदन करने वाले किसी उम्मीदवार का नाम काटती है तो इस पर बवाल हो सकता है।
इससे बचने के लिए सभी छह नाम हाईकमान को भेज देना ही ठीक रहेगा। उम्मीद की जा रही है कि 15 फरवरी तक चंडीगढ़ से कांग्रेस का उम्मीदवार तय हो जाएगा।
चंडीगढ़ से कांग्रेस की सीट के लिए आवेदन करने वालों में स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल, पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर भूपेंद्र सिंह बडहेड़ी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की, चमन लाल शर्मा और केवल राम शामिल हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि इन उम्मीदवारों में बंसल की दावेदारी सबसे मजबूत है। अगर मनीष तिवारी या विनोद शर्मा खुद आवेदन करते तो बंसल के लिए खतरा था।
लेकिन, अब तिवारी ने खुद आवेदन नहीं किया और उनके करीबी चंद्र मुखी शर्मा ने आवेदन किया है। इसी तरह से विनोद शर्मा ने खुद आवेदन नहीं किया और उनके करीबी भूपेंद्र सिंह ने आवेदन कर दिया।