फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sonia gandhi ready to do major changes in punjab congress

पंजाब कांग्रेस में बदलाव की तैयारी, किसकी होगी कुर्सी?

Thu, 03 Sep 2015 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Sep 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
sonia gandhi ready to do major changes in punjab congress

कांग्रेस पार्टी पंजाब में बड़े बदलाव की तैयारी में है। नए प्रदेश अध्यक्ष पर विचार चल रहा है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा की विदाई की पटकथा तैयार हो रही है। मगर उनकी जगह उनके धुर विरोधी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अध्यक्ष बनाने पर विचार नहीं किया जा रहा। बाजवा की विदाई तय होने के साथ ही अमरिंदर और बाजवा के बीच लंबे समय से चल रही लड़ाई पर विराम लग सकता है।

विज्ञापन


अब अमरिंदर के वफादार या फिर किसी निष्पक्ष व्यक्ति को यह जिम्मेदारी देने की बात चल रही है। बाजवा ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष से उनकी मुलाकात को उनकी विदाई से जोड़कर देखा जा रहा है। मंगलवार को अमरिंदर ने भी सोनिया से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


इस मुलाकात में अमरिंदर को संकेत दे दिया गया था कि हाईकमान बाजवा को हटाने के पक्ष में है। मगर हाईकमान ने उन्हें साफ संकेत दे दिए थे कि वह प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी नहीं चाहती, इसलिए उन्हें चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी कोशिश करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया का अमरिंदर को अध्यक्ष बनाने से इंकार

sonia gandhi ready to do major changes in punjab congress

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अमरिंदर को यह भी साफ कर दिया था कि उन्हें अध्यक्ष पद पर नहीं बैठाया जाएगा, क्योंकि इससे पार्टी में गुटबाजी बढ़ेगी। अब अगले अध्यक्ष के तौर पर पार्टी महासचिव अंबिका सोनी, मनीष तिवारी, रवनीत सिंह बिट्टू, लाल सिंह और सुनील जाखड़ का नाम चर्चा में है। पार्टी हाईकमान पंजाब के नेतृत्व को लेकर किसी तरह के निर्णय में अमरिंदर को अलग थलग रखने की स्थिति में नहीं है।

दोनों में लंबे समय से चल रही है खींचतान
अमरिंदर और बाजवा में लंबे समय से खींचतान चल रही है। अमरिंदर अपनी नाराजगी कई बार खुलकर जता चुके हैं। उनके कांग्रेस छोड़कर अलग पार्टी बनाने और भाजपा में जाने की खबरें चर्चा में थी।

सोनिया से कैप्टन ने कहा था बाजवा अब बर्दाश्त नहीं

sonia gandhi ready to do major changes in punjab congress

पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। अमरिंदर पिछले महीने भी कांग्रेस अध्यक्ष से मिले थे। पंजाब कांग्रेस इकाई में फेरबदल की खबर लंबे समय से चल रही है। अमरिंदर कांग्रेस हाईकमान से पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे हैं।

उनका कहना है कि वह किसी भी सूरत में प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा को बर्दाश्त नहीं कर सकते। पार्टी हाईकमान पंजाब के नेतृत्व को लेकर किसी तरह के निर्णय में अमरिंदर को अलग-थलग रखने की स्थिति में नहीं है। अमरिंदर और बाजवा में लंबे समय से खींचतान चल रही है।

अमरिंदर अपनी नाराजगी कई बार खुलकर जता चुके हैं। उनके कांग्रेस छोड़कर अलग पार्टी बनाने या फिर भाजपा में जाने की खबरें चर्चा में हैं। हाईकमान भी अमरिंदर को मनाने के पक्ष में है। मगर पार्टी हाईकमान किसी एक के पक्ष में फैसला लेने से अभी तक बचता रहा है।

दूसरी तरफ अमरिंदर पंजाब कांग्रेस में अपना वर्चस्व बनाने की कोशिश में है। इसलिए वह इस पद पर खुद या अपने किसी वफादार नेता को बैठाना चाहते है। प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा भी अपनी कुर्सी बचाने को लेकर लगातार सक्रिय हैं। उनको राहुल का समर्थन है। मगर अमरिंदर की जिद के आगे हाईकमान भी असमंजस में है। कुछ महीने पहले राहुल ने बाजवा से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed