फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sonia gandhi criticzed land aquisition bill by letter to nitin gadkari

‘देश की रीढ़ तोड़ने वाले कानून का समर्थन नहीं’

Sun, 05 Apr 2015 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Apr 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
sonia gandhi criticzed land aquisition bill by letter to nitin gadkari

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं हाईवे मंत्री नितिन गडकरी की ओर से उन्हें लिखे गए पत्र का विस्तार से जवाब दिया है। पत्र में कहा गया है कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस कोई समझौता नहीं करेगी।

विज्ञापन


सोनिया ने छह पन्ने से अपने जवाब में कहा है कि देश की रीढ़ तोड़ने वाले किसी भी कानून का कभी समर्थन नहीं किया जा सकता। शनिवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ कांग्रेस की संयुक्त बैठक के दौरान जयराम रमेश ने सोनिया गांधी का नितिन गडकरी को लिखा पत्र जारी किया।
विज्ञापन


गडकरी ने गत 19 मार्च को सोनिया गांधी को पत्र लिखकर भूमि अधिग्रहण विधेयक पर कांग्रेस से समर्थन की मांग की थी। जवाब में सोनिया गांधी ने 26 मार्च को पत्र लिखकर न सिर्फ समर्थन देने से इंकार कर दिया, बल्कि मोदी सरकार द्वारा विधेयक में किए गए संशोधनों पर भी विस्तार से आपत्ति जताते हुए उन्हें किसान विरोधी ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिग्रहण बिल में संशोधनों का विरोध जताया

sonia gandhi criticzed land aquisition bill by letter to nitin gadkari

सोनिया गांधी ने भूअधिग्रहण विधेयक में किए गए संशोधनों पर ऐतराज जताते हुए लिखा है कि साल 2013 में कांग्रेस ने जो विधेयक तैयार किया था, वह केवल कांग्रेस का ही नहीं था। यह तो भाजपा सहित अन्य पार्टियों के समर्थन से किसानों और खेत मजदूरों के हित में तैयार किया गया था।

मोदी सरकार की ओर से विधेयक में किए गए संशोधनों का विरोध अब कांग्रेस ही नहीं, बल्कि उस जैसी सोच रखने वाली एनडीए की घटक पार्टियां भी कर रही हैं।

सोनिया गांधी ने पत्र में उन मुद्दों का भी जिक्र किया है, जिन्हें लेकर कांग्रेस को विधेयक में संशोधनों पर ऐतराज है। पत्र के जरिए उन्होंने भाजपा को छोटी सोच से ऊपर उठकर किसानों के हितों की रक्षा करने की नसीहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed