फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   son of farmer will show his talent in IPL 8

आईपीएल-8 में दमखम दिखाएंगे किसान के बेटे

Wed, 18 Feb 2015 08:31 AM IST
डीडी गोयल/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
डीडी गोयल/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा) Updated Wed, 18 Feb 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
son of farmer will show his talent in IPL 8

इस बार होने वाले आईपीएल-8 में दमखम दिखाने के लिए दो किसानों के बेटे भी तैयार हैं। राजस्थान रायल्स ने दोनों को खरीदा है। क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की पसंद ने खंड डबवाली के गांव पन्नीवाला मोरिकां के बरिंद्र सिंह सरां को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स टीम में एंट्री दिलाई है। टीम ने उसे दस लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा है।

विज्ञापन


बरिंद्र सरां पंद्रह दिन पहले ट्रायल देने के लिए मुंबई गया था। उसने अपनी बॉलिंग ने राजस्थान रॉयल के मेंटर राहुल द्रविड़ को काफी प्रभावित किया। बरिंद्र के बड़े भाई काजलदीप सिंह सरां ने अमर उजाला को बताया कि ट्रायल के दौरान बरिंद्र ने बेहतक बॉलिंग की। वर्ष 2011 में बरिंद्र पंजाब की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेला था। अब तक उसने चार मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं। 27 रन देकर चार विकेट उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन


चोटों के बावजूद नहीं खोया हौसला

काजलदीप के अनुसार वर्ष 2011 में रणजी खेलने के बाद बरिंद्र को चोट ने घेरे रखा। दो बार फ्रैक्चर होने के कारण मैदान से दूरी बनाए रखी। एक बार हादसे का शिकार हो गया, फिर भी खुद को मानसिक रूप से कमजोर नहीं होने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलराउंड प्रदर्शन बना चयन का आधार

son of farmer will show his talent in IPL 8

उधर भिवानी का आलराउंडर क्रिकेटर प्रदीप साहू अब आईपीएल में धूम मचाएगा। साहू के चयन से बामला गांव व उनके विद्यानगर स्थित घर में खुशी का माहौल है। पिछले करीब चार वर्ष से रणजी क्रिकेट से दूर प्रदीप साहू ने 1993 में क्रिकेट खेलना शुरू किया। लेग स्पिनर प्रदीप साहू वर्ष 2012 में ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया में ऑडिटर लगे और मुंबई में शिफ्ट हो गए।

यहां उन्होंने कांगा लीग में पयाडे क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट खेला। सोमवार को जैसे ही घर में प्रदीप के आईपीएल के लिए चयन की सूचना पहुंची पूरा परिवार झूम उठा। देर रात के अलावा मंगलवार को भी दिनभर बधाइयों का सिलसिला जारी रहा। संदीप के माता-पिता अपने पैतृक गांव भी पहुंचे और मंदिर में बेटे की सफलता की कामना की। मुंबई के कांगा लीग में भिवानी के फिरकी गेंदबाज प्रदीप साहू ने नवंबर 2014 में पयाडे क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए एमआईजी क्लब के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में उलझाया और सभी 10 विकेट हासिल किए।

यह है कॅरिअर
28 वर्षीय प्रदीप साहू ने हरियाणा की ओर से 13 प्रथम श्रेणी मैच व 15 लिस्ट ए मैच खेले है। अंडर 19 क्रिकेट खेलते हुए पंजाब के खिलाफ हैट्रिक लगाई। अंडर 19 में पंजाब के खिलाफ दो शतक लगाए। रणजी क्रिकेट में त्रिपुरा के खिलाफ छह विकेट हासिल किए। इसके अलावा भी वह अहम मौकों पर टीम के लिए विकेट हासिल कर चुका है और रन भी खूब बनाए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed