{"_id":"6402024cd439d0c3630b6ac5","slug":"son-of-asi-rammed-car-into-house-in-drunken-state-in-kapurthala-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: एएसआई के बेटे ने नशे की हालत में घर में घुसा दी कार, छह साल का बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala News: एएसआई के बेटे ने नशे की हालत में घर में घुसा दी कार, छह साल का बच्चा घायल
Fri, 03 Mar 2023 08:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 03 Mar 2023 08:00 PM IST
सार
थाना बेगोवाल के एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव कूकां में एनआरआई प्रीतम सिंह के घर पर किराये पर रहे परमजीत सिंह के घर का गेट तोड़कर एक एक्सयूवी गाड़ी घुस गई है।
विज्ञापन
कपूरथला में घर में घुसी कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला जिले के गांव कूकां में पंजाब पुलिस के एएसआई के एनआरआई बेटे ने गुरुवार देर शाम नशे की हालत में तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी को घर में घुसा दिया। इसकी चपेट में आकर छह साल का बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जालंधर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर गाड़ी जब्त कर ली है। गाड़ी में पुलिसकर्मी की वर्दी भी बरामद हुई है। थाना बेगोवाल की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
थाना बेगोवाल के एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव कूकां में एनआरआई प्रीतम सिंह के घर पर किराये पर रहे परमजीत सिंह के घर का गेट तोड़कर एक एक्सयूवी गाड़ी घुस गई है। मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो पाया कि 25 वर्षीय सरबजीत सिंह निवासी गांव नंगल लुबाना ने तेज रफ्तार गाड़ी सीधे गेट तोड़कर घर के भीतर घुसा दी।
विज्ञापन
आरोपी युवक का मेडिकल करवाया गया है, जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई है। एसएचओ के अनुसार बच्चे के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने माना कि गाड़ी एएसआई मनजीत सिंह की है। कार से उनकी वर्दी भी बरामद हुई है। उधर, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी नडाला जोन के अध्यक्ष निशान सिंह ने बताया कि गाड़ी बेहद तेज थी और उस पर पुलिस का स्टिकर भी लगा है।
विज्ञापन