फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Son-in-law assaulted father-in-law and brother-in-law, pointed revolver, case

Chandigarh News: दामाद ने ससुर व साले से की मारपीट, तानी रिवॉल्वर, केस

Tue, 19 Sep 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law assaulted father-in-law and brother-in-law, pointed revolver, case
मोहाली। टीडीआई सिटी के पास रंजिश के चलते दामाद ने ससुर की पिटाई कर दी। बीचबचाव में आए साले से भी हाथापाई की। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की। मामला रविवार रात का है। आरोपी की पहचान चरनप्रीत सिंह तूर निवासी गांव कोठे जीवे, जिला लुधियाना के रूप में हुई है। बलौंगी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता ससुर गुरविंदर सिंह चग्गर निवासी सेक्टर-99 ने पुलिस को बताया कि वह रियल एस्टेट के व्यवसाय में हैं। उनकी बेटी हरप्रीत कौर की शादी पांच जनवरी 2020 को आरोपी चरनप्रीत सिंह तूर से हुई थी। 16 सितंबर की रात करीब 10 बजे आरोपी दामाद ने उनके बेटे सवजोत सिंह चग्गर को फोन कर एयरपोर्ट रोड स्थित टीडीआई मार्केट में मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन

वह और उनका बेटा दोनों टीडीआई मार्केट पहुंचे तो आरोपी दामाद उनके बेटे से गाली-गलौज करने लगा। साथ ही अपनी गाड़ी से तेजधार चीज निकालकर उनके बेटे पर हमला कर दिया। वह उसे बचाने आए तो आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर उनकी कनपटी पर तान दी। इस बीच बेटे सवजोत ने दामाद का हाथ पकड़कर ऊपर कर दिया। आरोपी दामाद ने दूसरे हाथ के साथ उसे धक्का दे दिया और सड़क पर एक फायर किया। इस दौरान गोली उनकी बाईं आंख को छूती हुई गुजर गई, जिससे खून बहने लगा। बेटा सवजोत उन्हें गाड़ी में डालकर ले जाने लगा तो आरोपी ने गाड़ी से पीछा कर उनकी गाड़ी पर कई फायर किए।
विज्ञापन


पीसीआर के सामने सिर पर किया वार
आरोपी से बचते हुए दोनों चीमा चौक पहुंचे तो वहां पीसीआर की गाड़ी नजर आई। फिर उन्होंने गाड़ी रोकर पुलिस से मदद मांगनी चाही। तब तक आरोपी दामाद भी वहां पहुंच गया और पुलिस के सामने ही उन पर जानलेवा हमला कर सिर के ऊपर किसी हथियार के साथ वार किया और जान से मारने की धमकी दी। वहां से बेटा सवजोत उन्हें जैसे-तैसे निजी अस्पताल ले गया और इलाज करवाया। उनके सिर पर आठ टांके लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बेज्जती की निकाल रहा रंजिश
शिकायतकर्ता ससुर ने बताया कि आरोपी बहुत समय से उनकी बेटी से शादी के लिए दबाव बना रहा था। जब उन्होंने लड़के के बारे में पूछताछ की तो पता लगा कि उसका आचरण सही नहीं है। इस पर उन्होंने शादी से इनकार कर दिया, लेकिन आरोपी ने उनकी बेटी और परिवार का पीछा नहीं छोड़ा। फिर थक-हारकर उन्होंने 2020 में बेटी की शादी उक्त आरोपी से कर दी लेकिन शादी से पहले हुए अपमान का बदला लेने के लिए हमेशा उसके सिर पर खून सवार रहता है। कई बार उसने बेटी के साथ भी मारपीट की। इसके अलावा अब तो उन्हें मारने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed