{"_id":"64cf6bcd5b72b7e8ea04c403","slug":"some-youths-scuffle-with-roadways-personnel-at-kaithal-bus-stand-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बस के आगे अड़ा दी थार, हटाने को कहा तो रोडवेज कर्मी से की हाथापाई, विरोध में उतरे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बस के आगे अड़ा दी थार, हटाने को कहा तो रोडवेज कर्मी से की हाथापाई, विरोध में उतरे कर्मचारी
Sun, 06 Aug 2023 03:22 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Aug 2023 03:22 PM IST
सार
रोडवेज यूनियन के नेता महाबीर संधू ने बताया कि सुबह करीब पौने सात बजे एक थार गाड़ी में सवार छह युवक बस अड्डा पहुंचे और गाड़ी को यमुनानगर के काउंटर पर लगी बस के आगे खड़ी कर दी। उस समय युवकों से गाड़ी हटाने का आग्रह किया तो उन्होंने बहस शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने गाड़ी तो हटाई नहीं लेकिन हाथापाई जरूर की।
विज्ञापन
रोडवेज कर्मी से हाथापाई करता युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार सुबह बस अड्डा पर निजी वाहन के प्रवेश का कर्मियों ने विरोध किया तो इस पर विवाद हो गया। इस दौरान निजी वाहन सवार और रोडवेज कर्मियों के बीच हाथापाई भी हो गई। रविवार सुबह बस स्टैंड पर छह युवक थार गाड़ी से पहुंचे थे। उन्होंने अपनी थार गाड़ी को बस काउंटर के आगे लगा दिया। जब काउंटर पर लगी बस के चालक ने गाड़ी हटाने का अनुरोध किया तो वे बहस करने लगे और कहा कि जो करना है... कर लें। वह गाड़ी पीछे नहीं हटाएंगे। जब रोडवेज कर्मियों ने विरोध किया तो युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद रोडवेज कर्मियों ने महाप्रबंधक अजय गर्ग को लिखित में शिकायत दी। बताया जा रहा है कि एक युवक ने कर्मी का गला पकड़ लिया और वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। इस घटना के बाद रोडवेज कर्मियों में रोष है।
विज्ञापन
रोडवेज यूनियन के नेता महाबीर संधू ने बताया कि सुबह करीब पौने सात बजे एक थार गाड़ी में सवार छह युवक बस अड्डा पहुंचे और गाड़ी को यमुनानगर के काउंटर पर लगी बस के आगे खड़ी कर दी। उस समय युवकों से गाड़ी हटाने का आग्रह किया तो उन्होंने बहस शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने गाड़ी तो हटाई नहीं लेकिन हाथापाई जरूर की। इस मामले में रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। अगर युवकों ने हाथापाई की है तो इसकी पुलिस में शिकायत विभाग की तरफ से दी जाएगी।
विज्ञापन