{"_id":"624ed13ce57c4b3e3c6d42b0","slug":"some-youths-fired-at-a-house-in-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला: कार में तेज आवाज में गाना बजाने से रोका तो घर पर की अंधाधुंध फायरिंग, घरवालों ने कमरे में छिप कर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बटाला: कार में तेज आवाज में गाना बजाने से रोका तो घर पर की अंधाधुंध फायरिंग, घरवालों ने कमरे में छिप कर बचाई जान
Thu, 07 Apr 2022 05:29 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 07 Apr 2022 05:29 PM IST
सार
कोटली सूरत मल्ही के एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि शिकायकर्ता के बयान पर आरोपी भूपिंदर सिंह भिंदा और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
घर में पड़ी ईंटें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार में बैठ कर तेज आवाज में गाना लगाकर बैठे कुछ युवकों को रोका तो तैश में आकर उन्होंने रोकने वालों के घर में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।इसके बाद जमकर ईंट-पत्थर भी चलाए। हमले में जानी नुकसान से बचाव हो गया लेकिन घरवालों का काफी नुकसान हुआ है। शिकायतकर्ता के मुताबिक हमलावर करीब 15 लोग थे और उन्होंने घर पर करीब 15 से 20 गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
मुश्किल से घरवालों ने खुद को कमरों में बंद कर जान बचाई। घटना डेरा बाबा नानक के गांव उदोवाली खुर्द की है। वारदात को बुधवार की रात करीब 12:30 बजे अंजाम दिया गया। गुरुवार को थाना कोटली सूरत मल्ही की पुलिस ने कुल 11 लोगों पर हत्या के प्रयास और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता बलदेव सिंह और उसके भाई बलबीर सिंह ने बताया कि बुधवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा निवासी गांव मालेवाल अपने कुछ साथियों संग आया और उनके घर के सामने कार खड़ी कर तेज आवाज में गाना बजाने लगा। उन्होंने रोका और कहा कि घर में बहू-बेटियां सो रही हैं। बाद में भूपिंदर उर्फ भिंदा करीब 15 साथियों के साथ बुधवार की रात करीब 12:30 बजे दोबारा आया।
विज्ञापन
आते ही आरोपियों ने घर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब 20 फायर किए। उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपने कमरों में घुसकर जान बचाई। इसके बाद हमलावरों ने उनके घर पर ईंट-पत्थरों की बरसात कर दी और घर क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावर तीन बुलेट मोटरसाइकिल पर थे और कुछ कार में थे। उन्होंने पुलिस को खोल भी सौंपे।
इस संबंध में थाना कोटली सूरत मल्ही के एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि शिकायकर्ता के बयान पर आरोपी भूपिंदर सिंह भिंदा और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।