{"_id":"5dc1c6458ebc3e5b6f490191","slug":"some-relief-from-air-pollution-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी राहतः हरियाणा के ज्यादातर शहरों में घटा प्रदूषण तो 6 शहरों में रात को बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोड़ी राहतः हरियाणा के ज्यादातर शहरों में घटा प्रदूषण तो 6 शहरों में रात को बढ़ा
Wed, 06 Nov 2019 12:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 10 दिनों के बाद मंगलवार को दमघोंटू हवा से हरियाणा के लोगों को राहत मिली। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से प्रदेश के ज्यादातर शहरों में प्रदूषण स्तर घट गया। हालांकि रात आठ बजे यमुनानगर समेत प्रदेश के छह शहरों का प्रदूषण स्तर फिर बहुत खराब स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार को दिन में पानीपत की हवा हरियाणा में सबसे अधिक खराब रही, जहां एक्यूआई 361 दर्ज किया गया। वहीं रात आठ बजे यमुनानगर का प्रदूषण स्तर औसत एक्यूआई 201 से बढ़कर 405 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
वहीं बहादुरगढ़, रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार और नारनौल की हवा में बहुत सुधार मिला। इन शहरों में रात आठ बजे एक्यूआई 100 से नीचे आ गया।
दूसरी तरफ अंबाला, बल्लभगढ़, कैथल, सोनीपत, करनाल, पानीपत और सिरसा में एक्यूआई 300 के ऊपर दर्ज किया गया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात से मौसम में परिवर्तन होगा। आठ नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस बारिश से भी वातावरण के और साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
शहर औसत रात आठ बजे
| अंबाला | 246 | 304 |
| बल्लभगढ़ | 316 | 337 |
| जींद | 321 | 230 |
| कैथल | 305 | 359 |
| करनाल | 296 | 312 |
| पानीपत | 361 | 317 |
| सोनीपत | 184 | 354 |
| यमुनानगर | 201 | 405 |
हिसार में 12 दिनों बाद एक्यूआई आया 300 से नीचे
शहरवासियों को 12 दिनों के बाद दूषित हवा से राहत मिली। मंगलवार सुबह नौ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 92 रहा तो शाम आठ बजे 296 पर पहुंच गया।