फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Solutions for water drainage problem

Chandigarh News: जल निकासी की समस्या के समाधान के दिए निर्देश

Wed, 04 Jun 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Solutions for water drainage problem
कालका। गुप्ता कॉलोनी में पिछले लंबे समय से जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। स्थिति ऐसी थी कि लोगों के घरों में पानी घुस जाता था और बरसात में तो हालात और भी खराब हो जाते थे। समस्या को लेकर कॉलोनीवासी बहुत परेशान थे। मंगलवार को नगर परिषद के अध्यक्ष कृष्ण लाल लांबा ने मौके का निरीक्षण किया ओर लोगों की समस्या को सुना।
विज्ञापन



जानकारी देते हुए लांबा ने बताया कि गुप्ता कॉलोनी में जल निकासी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से पत्र प्राप्त हुआ था, जिसको लेकर उन्होंने मौके का निरीक्षण किया ओर हालात का जायजा लिया। समस्या समाधान के लिए इस एरिया में लगभग 200 से 250 फीट लंबी पाइपलाइन डालने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि उनके साथ जेई सुभाष और संबंधित ठेकेदार भी मौजूद थे। ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि यह कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed