फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Soldiers honored for distinguished services, jawans displayed their skills

Chandigarh News: विशिष्ट सेवाओं के लिए सैनिकों का सम्मान, जवानों ने दिखाए करतब

Sun, 12 Jan 2025 08:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 08:29 AM IST
विज्ञापन
Soldiers honored for distinguished services, jawans displayed their skills
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। पश्चिमी कमान की ओर से मानेकशा सेंटर व करिअप्पा परेड ग्राउंड दिल्ली कैंट में दो दिवसीय अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वीर सैनिकों को उनकी असाधारण बहादुरी, सराहनीय समर्पण और राष्ट्र के प्रति विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
पहले चरण में पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने 10 जनवरी को मानेकशा ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में 53 प्रतिष्ठित पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने गोल्डन एरो डिवीजन को व्यावसायिक गतिविधियों, खेल व साहसिक कार्यों में असाधारण प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित पश्चिमी कमान बैनर प्रदान किया।
विज्ञापन

दूसरे चरण में 11 जनवरी को अलंकरण समारोह करिअप्पा परेड ग्राउंड नई दिल्ली में हुआ। पुरस्कार समारोह से प्रभावशाली परेड हुई। इस दौरान सेना कमांडर ने बहादुरी के कार्यों के लिए 14 सैनिकों को वीरता पदक दिए। वहीं, पश्चिमी कमान के सेना अधिकारियों और इकाइयों को 27 यूनिट प्रशस्ति पत्र दिए गए। परेड में स्वदेशी हथियारों और उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में पिनाका मल्टी लांचर रॉकेट सिस्टम, नाग मिसाइल सिस्टम, सर्वत्र ब्रिजिंग उपकरण, आकाश मिसाइल सिस्टम, स्वाति वेपन लोकेटिंग रडार व कई अन्य स्वदेशी सैन्य उपकरण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed