{"_id":"6500cf581068d09820012eba","slug":"solar-panels-worth-rs-20-crore-will-be-installed-on-1500-government-buildings-in-the-city-chandigarh-news-c-16-sml1026-237127-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शहर की 1500 सरकारी इमारतों पर 20 करोड़ से लगेंगे सोलर पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शहर की 1500 सरकारी इमारतों पर 20 करोड़ से लगेंगे सोलर पैनल
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश के केंद्रित शासित प्रदेशों में सोलर पावर के क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन करने वाले चंडीगढ़ शहर में चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी समिति (क्रेस्ट) ने दिसंबर महीने तक 75 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसके लिए शहर की सरकारी इमारतों पर सोलर पैनल लगाने का फैसला किया गया है। विभाग की ओर से इसके लिए 20 करोड़ रुपए का बजट भी आवंटित कर दिया गया है।
इसमें करीब 1500 सरकारी मकान पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। यह सरकारी मकान सेक्टर-7, 27, 19 और 23 सेक्टर में बने हुए हैं। गौरतलब है चंडीगढ़ प्रशासन ने पहले ही 500 गज के घरों के लिए छतों पर सोलर पैनल लगाना अनिवार्य कर दिया था। इस कारण शहर देश के केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा सोलर ऊर्जा उत्पन्न करने वाला प्रदेश बन गया है। यहां पर अभी लगभग 64 मेगावाट सोलर ऊर्जा की क्षमता वाले सोलर पैनल लगे हुए हैं। प्रशासन ने 2025 तक 100 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए अब सेक्टर-39 में बने वाटर वर्क्स में भी तैरने वाले दो सोलर पैनल लगाने की तैयारी चल रही है। इनकी क्षमता करीब 10 मेगावाट होगी। इसके लिए टैंक नंबर 1, 2, 5 और 6 पर तैरने वाले सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
शहर में लगेंगे 23 सोलर प्लांट
शहर में 23 जगहों पर सोलर पावर प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं। इनमें से करीब 20 पावर प्रोजेक्ट का काम पूरा होने वाला है। उनकी क्षमता 4.5 मेगावाट है। इनमें सहारनपुर के बोटेनिकल गार्डन के पास पटियाला की राव नदी पर सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है। इसके अलावा डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड के सामने पटियाला की राव नदी में, गार्डन ऑफ कॉनिफर सेक्टर-52 के पास और सेक्टर-42 में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास यह पावर प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं।