{"_id":"62ec259443f60450545d7142","slug":"social-media-motivator-dr-vivek-bindra-apologizes-to-sikh-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: विवेक बिंद्रा ने सिख पंथ से मांगी माफी, श्री अकाल तख्त साहिब को भेजा माफीनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: विवेक बिंद्रा ने सिख पंथ से मांगी माफी, श्री अकाल तख्त साहिब को भेजा माफीनामा
Fri, 05 Aug 2022 01:32 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:32 AM IST
सार
एसजीपीसी ने विवेक बिंद्रा को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने और वीडियो को हटाने की हिदायत दी थी। अब विवेक बिंद्रा ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और एसजीपीसी को अपनी कंपनी के लेटरहेड पर एक माफीनामा लिखकर भेजा है।
विज्ञापन
विवेक बिंद्रा। (फाइल फोटो)
- फोटो : @DrVivekBindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. विवेक बिंद्रा ने सिख पंथ से माफी मांगी है। इस संबंध में उन्होंने कंपनी के लेटरहेड पर लिखा माफीनामा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को भेजा है। बता दें कि विवेक बिंद्रा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। दुनियाभर की सिख संस्थाओं ने विवेक बिंद्रा के इस वीडियो पर एतराज जताकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को शिकायतें भेजी थीं।
विज्ञापन
शिकायतों में कहा गया था कि विवेक बिंद्रा ने जो वीडियो अपलोड किया है, उसमें दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का एक कार्टून भी अपलोड किया है, वहीं गुरु साहिब के जीवन इतिहास के संबंध में भी गलत तथ्य पेश किए हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने मामले में एसजीपीसी को बिंद्रा के खिलाफ एक्शन लेने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद एसजीपीसी ने विवेक बिंद्रा को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने और वीडियो को हटाने की हिदायत दी थी। अब विवेक बिंद्रा ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और एसजीपीसी को अपनी कंपनी के लेटरहेड पर एक माफीनामा लिखकर भेजा है।
विज्ञापन
क्या है माफीनामे में
बिंद्रा ने कहा कि वह सिख धर्म का तहे दिल से सम्मान करते हैं और वह खुद गुरु साहिबानों की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करते हैं। उनकी गुरु साहिब के खिलाफ किसी भी तरह की कोई निजी गलत भावना नहीं है। आप की ओर से जो भी एतराज वीडियो के संबंध में उठाए गए हैं, उनको वीडियो से हटाया जा रहा है।
सभी अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से भी वीडियो हटाए जा रहे हैं। वह दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का भी काफी सम्मान करते हैं। गुरु साहिब के संबंध में वीडियो तैयार करने के संबंध में कोई गलत भावना नहीं थी। सभी एतराज वाले सीन हटा दिए हैं और सोशल मीडिया से भी हटाने के लिए कदम शुरू कर दिए हैं। उनकी सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोई मंशा नहीं थी, जो गलती वीडियो तैयार करने में हुई है, इससे सिख समुदाय के लोगों की जो भावनाएं आहत हुई हैं, वह उनसे भी क्षमा मांगते हैं। भविष्य में इस तरह की गलती न हो इसका ध्यान रखेंगे। भविष्य में बनने वाले वीडियो में वह गुरु साहिब का मान सम्मान कायम रखेंगे।