फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Social Media Influencer Archana Makwana did yoga in Golden Temple Amritsar police registered FIR against her

Golden Temple में योग करने वाली युवती पर FIR, अमृतसर पुलिस ने दर्ज किया धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस

Sun, 23 Jun 2024 04:04 PM IST
Ankesh Thakur अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:04 PM IST
सार

गुजरात के वड़ोदरा की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अर्चना मकवाना ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन गोल्डन टेंपल में योगासन किया था। 

विज्ञापन
Social Media Influencer Archana Makwana did yoga in Golden Temple Amritsar police registered FIR against her
अर्चना मकवाना - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमृतसर के गोल्डन टेंपल में योग करने वाली युवती अर्चना मकवाना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गुजरात की अर्चना मकवाला ने 21 जून को श्री हरिमंदिर साहिब में योग किया था, जिसकी उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो और वीडियो भी शेयर किए थे। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने ऐतराज जताया था। वहीं, अब लाइफस्टाइल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना के खिलाफ अमृतसर के कोतवाली थाना पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में आईपीसी की धारा 295-ए के तहत एफआईआर दर्ज की है। युवती के खिलाफ गोल्डन टेंपल के मैनेजर भगवंत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उस जगह का मुआयना भी किया जा रहा है, जहां पर बैठकर युवती ने योग किया था। उस जगह पर तैनात टास्क फोर्स के सुरक्षा कर्मियों से भी बात की जा रही है कि घटना वाले दिन और समय वह कहां पर उपस्थित थे। 
विज्ञापन


एसजीपीसी ने दिए जांच के आदेश
एसजीपीसी ने इस बात की जांच के आदेश दिए हैं कि जब परिसर में योग करते समय फोटो खींचे जा रहे थे तो एसजीपीसी की टास्क फोर्स ने उसे रोका क्यों नहीं, उस समय ड्यूटी कर रहे तीन कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा दिया गया है, जबकि दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही एक कर्मचारी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही उसका तबादल गुरुद्वारा गढ़ी साहिब (गुरदासनंगल) कर दिया गया है। इसके साथ ही युवती के खिलाफ जांच की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी गलती फिर नहीं होगी 
पेशे से फैशन डिजाइनर गुजरात के वडोदरा निवासी युवती अर्चना ने विरोध का पता चलने पर 22 जून को सोशल मीडिया पर ही माफी मांग ली और फोटो भी हटा दिए। अर्चना ने लिखा-मेरा इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। अगर ऐसा हुआ है तो सभी से माफी मांगती हूं। मैं इस बात से अंजान थी कि श्री हरिमंदिर साहिब में योग करना अपराध समतुल्य है। मैं भविष्य में किसी भी धार्मिक स्थल में ऐसी गलती नहीं करूंगी।


सिख मर्यादा के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं: धामी
एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा है कि जो बातें सिख धार्मिक मर्यादा के खिलाफ हैं, उनकी इजाजत नहीं दी जा सकती। जांच करवाई जा रही है कि लड़की वाकई अंजान थी या उसने सब कुछ जानबूझकर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed