फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Social distance violation in excitement after patient recovery, case registered on mob

कोरोना मरीज के ठीक होने पर उत्साह में भूले सोशल डिस्टेंसिग, मनाया जश्न और अब जाएंगे जेल

Fri, 15 May 2020 01:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 15 May 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Social distance violation in excitement after patient recovery, case registered on mob
सांकेतिक तस्वीर
बीते बुधवार को रामदरबार में कोरोना को मात देकर पहुंचे मरीज के स्वागत में सोशल डिस्टेंसिंग को भूलकर ढोल की थाप पर जश्न मनाने वाले स्थानीय लोगों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने और वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन वीरवार को हरकत में आ गया। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि रामदरबार निवासी 28 वर्षीय युवक को 28 अप्रैल को कोरोना की पुष्टि के बाद पीजीआई में भर्ती कराया गया था। बुधवार को मरीज ठीक होकर घर वापस लौटा। जैसे ही मरीज एंबुलेंस से नीचे आया पहले से तैयार लोग ढोल बजाकर उसका स्वागत करने लगे। इतना ही नहीं मरीज के गले मिलने लगे। सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को तोड़ते हुए मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


इस खबर को अमर उजाला ने वीरवार के अंक में ‘कोरोना वीर के स्वागत में बजा ढोल, लगी भीड़’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और कार्रवाई शुरू कर दी गई। केस दर्ज करने के बाद अब छानबीन कर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों कस खिलाफ भी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल
कोरोनवीर के स्वागत में हुए इस जश्न की वीडियो किसी व्यक्ति ने बना ली। इसके बाद बुधवार और वीरवार को लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होती रही। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं जबकि दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर दिनरात जुटी हुई है।

इसके बावजूद लोग बिना खौफ के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्वागत के दौरान करीब 20 से 25 लोग इकट्ठा हुए है। भीड़ से कुछ दूरी पर दो पुलिसकर्मी भी तैनात है। वहीं सेक्टर 31 थाना पुलिस में भीड़ पर आईपीसी 188, 269, 270 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।


पेशेंट को 14 दिन क्वारंटीन होना जरूरी
डॉक्टरों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण को मात देने वाले मरीजों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन होना जरूरी होता है। ऐसे में इतनी बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद इस भीड़ ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है जबकि बापूधाम से भी कुछ दिनों पहले लगातार भीड़ द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जाने के फोटो सामने आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed