फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   .. so in the second phase, all positive patients will be cured in home quarantine

..तो क्या दूसरे चरण में होम क्वारंटीन में ही ठीक हो जाएंगे सारे पॉजिटिव मरीज

Tue, 10 Nov 2020 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
.. so in the second phase, all positive patients will be cured in home quarantine
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। त्योहार का समय होने के कारण लोग संक्रमण से बचाव के मानकों का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसी स्थिति में वे तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बीते 8 दिनों में ही 736 मरीज मिल चुके हैं। लेकिन स्थिति यह है कि शहर में संचालित सभी क्वारंटाइन सेंटर बंद कर दिए जाने से मौजूदा समय में मिल रहे हैं पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारंटीन ही किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण फैलाने में यह स्थिति और सहायक साबित हो सकती है। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि क्वारंटाइन सेंटर के मानकों का पालन करते हुए मरीजों को क्वारंटीन किया जाए ताकि संक्रमण की बढ़ती चेन पर काबू पाने में आसानी हो।
विज्ञापन

विशेषज्ञ बोले- सूद धर्मशाला और सेक्टर- 48 क्वारंटीन सेंटर को फिर से शुरू किया जाए
पिछले दिनों जब शहर में कोरोना का संक्रमण तीव्र था, तब एक दिन में 300 से 400 मरीज सामने आ रहे थे। उस दौरान प्रशासन ने सूद धर्मशाला के साथ ही सेक्टर- 48 और पीयू में क्वारंटीन सेंटर बनाए थे। केस कम होने के बाद इन सेंटरों को धीरे धीरे बंद कर दिया गया है। मौजूदा समय में केवल जीएमएसएच- 16 में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। यहां 200 बेड आरक्षित किए गए हैं। जबकि धीरे-धीरे पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना के पॉजिटिव केस की 47 पर पहुंच चुकी संख्या बढ़ते हुए अब 130 पर आ चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति में जरूरी है कि प्रशासन सूद धर्मशाला और सेक्टर- 48 के सेंटर का संचालन शुरू कर दें जिससे मरीजों को वहां आइसोलेट किया जा सके, ताकि घर में संक्रमित सदस्य के संपर्क में आकर परिवार के अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव होने से बच सकें।
विज्ञापन

आठ दिन में 736 केस
नवंबर में पॉजिटिव केस की बढ़ती संख्या के कारण महज 8 दिनों में 736 मरीज मिल चुके हैं। इन मरीजों में से कुछ गंभीर को पीजीआई और कुछ को जीएमएसएच- 16 में भर्ती किया गया है। इसके अलावा सभी मरीज होम क्वारंटीन में रखे गए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि पॉजिटिव मिले मरीजों में से लगभग 80 प्रतिशत को घर में ही क्वारंटीन किया गया है। ऐसी स्थिति में संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है, क्योंकि लोग पहले की तुलना में अब लापरवाह हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 दिन के मरीजों का आंकड़ा
तिथि पॉजिटिव केस
1 नवंबर 61
2 नवंबर 55
3 नवंबर 86
4 नवंबर 94
5 नवंबर 96
6 नवंबर 133
7 नवंबर 98
8 नवंबर 109
बढ़ते मामलों को देखते हुए सेक्टर- 48 के बंद कोविड अस्पताल को जल्द खोला जाएगा।
- डॉ. जसविंदर कौर, प्रभारी डायरेक्टर, जीएमसीएच-32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed