{"_id":"5f08cf378ebc3e639103f934","slug":"snatching-from-woman-going-to-father-s-funeral-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl3809263142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में पिता के अंतिम संस्कार में जा रही महिला से स्नैचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में पिता के अंतिम संस्कार में जा रही महिला से स्नैचिंग
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17/18 डिवाइडिंग रोड के पास एक्टिवा सवार दो स्नैचर एक महिला से 12500 रुपयों से भरा पर्स झपटकर फरार हो गए। वारदात के समय महिला पति के साथ पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने नवांशहर जा रही थी। मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वारदात शुक्रवार तड़के करीब 4.30 बजे की है। बताया गया कि 32 वर्षीय पीड़िता मंदीप कौर पति राजकुमार के साथ में दिल्ली में रहती है।
मूलगांव नवांशहर में रहने वाले मंदीप कौर के पिता की किसी कारण मृृत्यु हो गई थी। घटना की खबर सुनकर वह पति के साथ दिल्ली से बस में सवार होकर चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड पहुंची। इसके बाद वह दोनों ऑटो लेकर सेक्टर-17 के बस स्टैंड पहुंच गए। तड़के चंडीगढ़ पहुंचने पर वह दोनों पैदल सेक्टर-18 स्थित एक होटल में ठहरने के लिए जा रहे थे। इस दौरान वह सेक्टर-17/18 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे तो एक पैदल युवक मंदीप कौर का पर्स झपटकर दूसरे साथी के साथ एक्टिवा पर बैठकर फरार हो गया। पर्स में 12500 रुपये नकदी, मोबाइल, दो चार्जर और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
स्नैचिंग गैंग को पकड़ा, फिर भी नहीं रुकी झपटमारी
बीते दिनों क्राइम ब्रांच स्नैचिंग करने वाले बावरिया गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पुलिस कयास लगा रही थी कि इस गैंग के लोगों की गिरफ्तारी होने के बाद झपटमारी की वारदात पर लगाम लगाया जा सकेगा, लेकिन एक बार फिर स्नैचर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।