{"_id":"5e45b8258ebc3ee60858bc4a","slug":"snatchers-snag-bags-from-inspector-s-wife-chandigarh-news-pkl366384864","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर की पत्नी से स्नैचरों ने झपटा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर की पत्नी से स्नैचरों ने झपटा बैग
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-51 स्थित ईएसआई सोसाइटी के नजदीक इंस्पेक्टर की पत्नी का बाइक सवार स्नैचर पर्स झपटने लगा, लेकिन महिला ने पर्स छोड़ने की बजाय उसे कसकर पकड़ लिया। स्नैचर महिला को धक्का देकर पर्स छीन फरार हो गया। धक्का लगकर गिरने से महिला के होंठ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब महिला दफ्तर से वापस घर लौट रही थी। पुलिस ने उन्हें सेक्टर-45 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्नैचिंग की धारा में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
वारदात वीरवार शाम 6 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-51 स्थित ईएसआई सोसाइटी के पास एक महिला से स्नैचिंग हुई है। इसमें महिला बुरी तरह से जख्मी हुई है। सूचना पर पीसीआर समेत सेक्टर-49 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सेक्टर-51 निवासी पीड़िता के पति ने बताया कि वह लुधियाना में ईएसआई डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर हैं, जबकि उनकी पत्नी हरबंस कौर (56) सेक्टर-18 स्थित पंजाब सिंचाई विभाग में सीनियर क्लर्क हैं। वीरवार को हरबंस कौर किसी काम से शहर से बाहर गई हुई थी। शाम को वह सेक्टर-43 बस स्टैंड से ऑटो में सेक्टर-44 तक आईं। उसके बाद वह पैदल वापस घर आ रही थी। सेक्टर-51 के इंडिया एनक्लेव के पास पहुंची तो बाइक सवार युवक पर्स झपटने लगा। पर्स छोड़ने की बजाय उन्होंने उसे कसकर पकड़ लिया, जिसके बाद स्नैचर उन्हें धक्का देकर पर्स झपटकर फरार हो गया। पर्स में 4500 रुपये की नकदी, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। वहीं, हरबंस कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी लाल रंग की बाइक पर आया था। वह आरोपी के पीछे भी भागी, लेकिन स्नैचर का कुछ नहीं पता चल सका। वारदात के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।