फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Snake climbed on tree, chandigarh unique news

अंडे खाने पेड़ पर चढ़ा सांप, उसी पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता, ऐसे हुआ रेस्क्यू

Fri, 12 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Snake climbed on tree, chandigarh unique news
एक ही पेड़ पर मधुमक्खियां और सांप - फोटो : Demo Pic
सेक्टर-54 में राउंड अबाउट के पास ही सड़क किनारे पेड़ पर चढ़े सांप को वाइल्ड लाइफ की टीम ने बड़ी सूझबूझ से काबू किया है। सांप चिड़ियों के घोसलों में अंडे खाने पेड़ पर चढ़ा था। टीम के सामने संकट यह था कि जिस पेड़ पर सांप था, उसी पर मधुमक्खियों का छत्ता था। यही नहीं वहां भीड़ भी एकत्रित हो गई थी। इसके बावजूद वाइल्ड लाइफ की टीम ने बड़ी सूझबूझ से सांप को नीचे गिराकर काबू किया।
विज्ञापन


हुआ यूं कि वीरवार को एक राहगीर ने घोड़ा पछाड़ सांप के पेड़ पर चढ़े होने की सूचना वाइल्ड लाइफ की टीम को फोन कर दी थी। मौके पर सांप को देखने लोगों की भीड़ जुट गई, जाम लग गया। करीब 15 मिनट के भीतर टीम मौके पर पहुंची। जिस पेड़ पर सांप था, उसी पर मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता था। वाइल्ड लाइफ की टीम के सदस्यों ने पहले तो भीड़ को हटाने के लिए गोल चक्कर के पास खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को बुलाया, लेकिन जब उनकी किसी ने न सुनी तो टीम के सदस्यों ने बड़ी सूझबूझ से स्टिक से सांप का मुंह पकड़ा और उसे नीचे गिरा दिया। उसके बाद कर्मचारियों ने उसे पूरी तरह से काबू कर लिया। बाद में उसे नेपली जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed