फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Smuggler Absconding In Patiala Of Punjab

पटियालाः अदालत से मिली दस साल की सजा, पुलिस को धक्का दे तस्कर हुआ फरार

Wed, 24 Jul 2019 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Jul 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Smuggler Absconding In Patiala Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भुक्की तस्कर को पटियाला की अदालत से 10 साल कैद की सजा सुनाए जाने के कुछ मिनटों बाद ही दोषी पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया। दोषी को मेडिकल कराने के लिए केवल एक पुलिस मुलाजिम ही सरकारी माता कौशल्या अस्पताल ले गया था।

विज्ञापन


दोषी ने पुलिस मुलाजिम को धक्का दिया और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक भुक्की तस्कर को उसके साथ आए साले ने भागने में मदद की है। इसलिए दोनों के खिलाफ ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


पटियाला में एडिशनल सेशन जज शिवमोहन गर्ग की अदालत ने दोषी गुरराज सिंह निवासी बेलूमाजरा घग्गा को मंगलवार को 10 साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर एक लाख जुर्माना भी लगाया, जिसके अदा न करने पर दोषी को एक साल की अतिरिक्त कैद भुगतने का फैसला सुनाया गया। केस फाइल के मुताबिक पुलिस पार्टी ने अनाज मंडी समाना के पीछे पंज पीर दरगाह के पास नाका लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोषी भुक्की बेचने का कारोबार करता था, जिसे पुलिस ने मोटरसाइकिल समेत रोक कर सीट पर बांधे दो थैले बरामद किए थे। तलाशी लेने पर इन थैलों में से भुक्की बरामद की गई थी। पुलिस ने छह फरवरी 2015 को थाना सिटी समाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था।

संबंधित थाना लाहौरी गेट के इंचार्ज जसप्रीत सिंह के मुताबिक, सजा सुनाए जाने के बाद संबंधित नायब कोर्ट उक्त भुक्की तस्कर को मेडिकल कराने के लिए पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल ले गया। वहां मेडिकल कराने के बाद जैसे ही पुलिस मुलाजिम उसे लेकर बाहर निकलने लगा, तो गेट के पास ही दोषी ने पुलिस मुलाजिम को धक्का दिया और साथ आए अपने साले की मदद से भाग निकला।

भुक्की तस्कर के फरार हो जाने की खबर से पुलिस में हड़कंप मचा गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा दोषी और उसके साले को तलाशने के लिए जगह-जगह रेड की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed