फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Smriti Mandhana... Women are doing better in every format of cricket

स्मृति मंधाना... क्रिकेट के हर फॉरमेट में महिलाएं कर रहीं बेहतर प्रदर्शन

Sun, 12 Jun 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Smriti Mandhana... Women are doing better in every format of cricket
चंडीगढ़। देश में अब महिला क्रिकेटर भी पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों की तरह अपनी पहचान बना रही हैं। क्रिकेट के हर फॉरमेट में महिलाएं बेहतर प्रदर्शन के लिए मैदान पर पूरी ताकत झोंक रही हैं। यह कहना है भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना का। वह शनिवार को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में महिला वर्ग में खेले गए कैंप्स क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों से कैंप्स क्रिकेट टूर्नामेंट केवल लड़कों की टीमों के बीच ही खेला जाता था, लेकिन अब इस टूर्नामेंट में पिछले दो सालों से महिला क्रिकेट टीमें भी हिस्सा लेते हुए अपने प्रदर्शन से सबको चकित कर रही हैं।
विज्ञापन

बोलीं-महिला क्रिकेट तरक्की कर रहा है
स्मृति मंधाना ने कहा कि देश में महिला क्रिकेट काफी तरक्की कर रहा है। बीसीसीआई की ओर से महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अधिक डॉमेस्टिक क्रिकेट कराया जा रहा है। इसके जरिए खिलाड़ियों की परफॉरमेंस भी बेहतर होती है और उनका अनुभव भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ और वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करेगी महिला टीम
स्मृति मंधाना ने कहा कि इसी साल कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट का पहली बार शामिल किया गया हैै। महिला क्रिकेटर टीम को इसमें टी-20 फॉरमेट में हिस्सा लेना है। पहली बार होने वाला यह टूर्नामेंट काफी चैंलेजिंग होगा। इसके बाद महिलाओं का वर्ल्ड कप भी आने वाला हैं। हमारी कोशिश है कि हम बेहतर प्रदर्शन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई को देखकर खेला शुरू किया
उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट के टूर्नामेंट अब टीवी पर दिखाई देते हैं। लड़कियों को इससे प्रेरणा मिलती और उनमें यह अहसास जागता है कि अगर वह मेहनत करेंगी तो देश के लिए भी खेल सकती हैं। मैंने भी ऐसे ही शुरुआत की थी। मेरा भाई खेलता था और मैं पापा के साथ वहां जाती थी। इच्छा हुई तो फिर मैंने भी क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed