फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Smriti Irani in Chandigarh today, will review three schemes of the Center

स्मृति ईरानी आज चंडीगढ़ में, केंद्र की तीन योजनाओं की करेंगी समीक्षा

Sat, 02 Apr 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Smriti Irani in Chandigarh today, will review three schemes of the Center
चंडीगढ़। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को शहर आ रहीं हैं। यहां वह मंत्रालय द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए केंद्र-राज्य सहयोग पर आयोजित एक क्षेत्रीय बैठक में हिस्सा लेंगी। केंद्र की योजनाओं की समीक्षा भी करेंगी और एक प्रेसवार्ता में लोगों को मंत्रालय से जुड़े कार्यों की जानकारी देंगी।
विज्ञापन

मंत्रालय ने महिलाओं और बच्चों के पूर्ण कल्याण और विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तीन नए मिशन-मिशन सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0, मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य शुरू किए हैं। मंत्रालय नए मिशन के तहत संशोधित दिशानिर्देशों पर राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के साथ परामर्श के लिए पहली क्षेत्रीय बैठक आयोजित करेगा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के समाज कल्याण, महिला एवं बाल विभाग के मंत्री बैठक में भाग लेंगे। इसी कड़ी में पहली बैठक शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed