{"_id":"2abb719b2e1651acac7cf8d3352ab08c","slug":"smell-of-gargbage-in-sector-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-16 में बढ़ी बदबू, लोगों का कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-16 में बढ़ी बदबू, लोगों का कचरा
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 19 Nov 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-16 मंडी की चरमराई सफाई व्यवस्था लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। इससे निकलने वाली बदबू के कारण घर में बैठना भी मुश्किल हो रहा है।
रेजीडेंट्स ने मांग की है कि सफाई व्यवस्था सुधारने के अलावा पार्किंग की जगह ट्रैक्टर-ट्रालियां लगाने की बजाय इसका उचित इस्तेमाल किया जाए, ताकि आसपास के लोगों को दिक्कतें न हो।
सेक्टर-16 रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सुभाष पपनेजा ने इस मामले की हुडा और मंडी बोर्ड से शिकायत की है।
आरडब्ल्यूए सदस्यों का कहना है कि इसके अलावा भी शहर में अन्य सेक्टरों में भी मंडियां लगाने के बाद सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है, जिससे सप्ताह के छह दिनों तक आम लोगों का वास्ता पड़ता है।
उन्होंने कहा कि सेक्टर-16 में मंडी से इकट्ठा कचरा आसपास ही फेंक दिया जाता है, जिसकी सफाई कई शिकायतें मिलने के बाद की जाती हैं।
पपनेजा ने कहा कि मंगलवार को यहां लगने वाली मंडी के दौरान सड़कों पर वाहन पार्क किए जाते हैं, जबकि पार्किंग में दूसरे वाहनों का कब्जा होता है।
उधर, इस बारे में मंडी बोर्ड की सचिव सुमन लता ने कहा कि हरेक मंडी में दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि आसपास कहीं भी कचरा नहीं फेंके और साफ-सफाई सुनिश्चित कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके बावजूद अगर किसी सेक्टर विशेष में दिक्कतें आ रही हैं तो इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने पर विचार किया जा सकता है।