{"_id":"5fe42a916c6ed21d634004bb","slug":"smart-recharge-card-will-be-made-for-ctu-buses-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर : मेट्रो की तर्ज पर चंडीगढ़ में सीटीयू बसों के लिए बनेंगे स्मार्ट रिचार्ज कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर : मेट्रो की तर्ज पर चंडीगढ़ में सीटीयू बसों के लिए बनेंगे स्मार्ट रिचार्ज कार्ड
Thu, 24 Dec 2020 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
सीटीयू बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में अब मेट्रो की तर्ज पर सीटीयू बसों के लिए भी स्मार्ट रिचार्ज कार्ड बनेंगे। शहरवासी इस कार्ड को रिचार्ज कर सभी रूटों पर बस में सफर कर सकेंगे। इसे लेकर परिवहन विभाग की तरफ से कुछ बसों में ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जनवरी 2021 के आखिर में इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा।
कैशलेस ट्रांजेक्शन पर जोर देने के लिए परिवहन विभाग क्यूआर कार्ड के जरिये भी भुगतान करने पर काम कर रहा है। हालांकि, कुछ जानकारियां नहीं मिल पाने की वजह से इस काम में देरी हो रही है। इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) के तहत ही लोकल रूट पर चलने वाली सीटीयू बसों में ये सुविधाएं प्रदान करने के लिए काम चल रहा है।
यह भी पढ़ें - सीटीयू बसों में लगेगा क्यूआर कोड, यात्री ऑनलाइन करेंगे टिकट का भुगतान
विज्ञापन
बता दें कि प्रशासन ने इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम को लागू तो कर दिया है, लेकिन अभी इसके अंदर कई काम किए जाने बाकी हैं। इनमें तीन फेज के तहत सीटीयू की सभी बसों को ऑनलाइन ट्रैक करने की सुविधा दी जा रही है।
आधी से ज्यादा बसों के लिए सुविधा दी जा चुकी है और जो बसें रह गई हैं, उनमें जनवरी तक यह सुविधा दे दी जाएगी। इसके अलावा विभाग स्थायी कंट्रोल रूम पर भी काम कर रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्होंने ट्रायल शुरू कर दिया है और जल्द ही यात्रियों के लिए यह सुविधा दे दी जाएगी।