फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Smart Recharge Card will be made for CTU Buses in Chandigarh

काम की खबर : मेट्रो की तर्ज पर चंडीगढ़ में सीटीयू बसों के लिए बनेंगे स्मार्ट रिचार्ज कार्ड

Thu, 24 Dec 2020 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Dec 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
Smart Recharge Card will be made for CTU Buses in Chandigarh
सीटीयू बस - फोटो : file photo
चंडीगढ़ में अब मेट्रो की तर्ज पर सीटीयू बसों के लिए भी स्मार्ट रिचार्ज कार्ड बनेंगे। शहरवासी इस कार्ड को रिचार्ज कर सभी रूटों पर बस में सफर कर सकेंगे। इसे लेकर परिवहन विभाग की तरफ से कुछ बसों में ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जनवरी 2021 के आखिर में इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कैशलेस ट्रांजेक्शन पर जोर देने के लिए परिवहन विभाग क्यूआर कार्ड के जरिये भी भुगतान करने पर काम कर रहा है। हालांकि, कुछ जानकारियां नहीं मिल पाने की वजह से इस काम में देरी हो रही है। इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) के तहत ही लोकल रूट पर चलने वाली सीटीयू बसों में ये सुविधाएं प्रदान करने के लिए काम चल रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - सीटीयू बसों में लगेगा क्यूआर कोड, यात्री ऑनलाइन करेंगे टिकट का भुगतान 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रशासन ने इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम को लागू तो कर दिया है, लेकिन अभी इसके अंदर कई काम किए जाने बाकी हैं। इनमें तीन फेज के तहत सीटीयू की सभी बसों को ऑनलाइन ट्रैक करने की सुविधा दी जा रही है।

आधी से ज्यादा बसों के लिए सुविधा दी जा चुकी है और जो बसें रह गई हैं, उनमें जनवरी तक यह सुविधा दे दी जाएगी। इसके अलावा विभाग स्थायी कंट्रोल रूम पर भी काम कर रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्होंने ट्रायल शुरू कर दिया है और जल्द ही यात्रियों के लिए यह सुविधा दे दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed