{"_id":"6293da9da2078b48d01c1a2d","slug":"smart-classes-will-be-made-in-89-schools-of-the-city-before-the-end-of-summer-holidays-chandigarh-news-pkl4521256193","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियां खत्म होने से पहले शहर के 89 स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियां खत्म होने से पहले शहर के 89 स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कक्षाएं
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग की ओर से शहर के 89 स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं तैयार की जा रही हैं। पहले चरण में हर स्कूल में एक कक्षा को स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में स्मार्ट एलईडी पैनल लगाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत विभाग की ओर से स्कूलों में कर दी गई है। समग्र शिक्षा की ओर से स्कूलों में स्मार्ट पैनल लगवाए जा रहे हैं। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने से पहले प्रोजेक्ट को खत्म करने का लक्ष्य है।
शिक्षा विभाग की ओर से जीएमएमएस-23, जीएमएस पलसोरा कॉलोनी, बुरैल, जीएमएमएस -45, जीएमएस-33बी, सेक्टर-26 बीडी, सेक्टर-46, पॉकेट-6 मनीमाजरा, किशनगढ़, जीएमएमएस एमएचसी मनीमाजरा, पॉकेट -10 मनीमाजरा, जीएमएसएसएस-खुड्डा अलीशेर, कैंबवाला, जीएमएचएस-7, 22 जीएमएसएसएस-8,10,11, खुड्डा जस्सू, 12, जीएमएसएसएस खुड्डा लाहौरां, 15, 16, 23, धनास, 37 बी, 37 डी, 38 वेस्ट, 39, 40, मलोया गांव, 56, 44, 45 सी, 20, 21, 27, 28, 32, 46, 47, करसन, बहलाना, रायपुर खुर्द, एमएचसी मनीमाजरा, जीजीएमएसएसएस-23 एनवाईसी, जीएमएचएस-25, पॉकेट 8 मनीमाजरा, विकास नगर मौलीजागरां, पॉकेट -1 मनीमाजरा, मौली कॉलोनी, 32, 49, 31, 48, जीएचएस डड्डूमाजरा, 38, 40, 24 मलोया कॉलोनी, कजहेड़ी, 52, 19, 29 बी, 30 ए, 46, 47, करसान, हल्लोमाजरा, दरिया, इंदिरा कॉलोनी, धनास आरसी -2 इत्यादि शामिल हैं।
हर कक्षा पर खर्च होंगे 99 हजार
प्रोजेक्ट के तहत हर कक्षा पर 99 हजार रुपये का खर्च होगा। विभाग की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए नई दिल्ली की बरायो इंटरेक्टिव टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को कॉन्ट्रैक्ट दिया है। यह कंपनी स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाने के साथ-साथ उनका रख-रखाव भी करेगी। पहले वाले स्मार्ट क्लासरूम में सिर्फ कंप्यूटर और प्रोजेक्टर लगाया जाता था पर ये इंटरेक्टिव नहीं होते थे लेकिन अब 65 इंच का स्मार्ट टीवी लगाया जाएगा। इन टीवी में आई 5 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी की हार्ड डिस्क होगी। ये टीवी एंड्रायड सिस्टम के साथ लैस होंगे। इस स्मार्ट टीवी के साथ कंपनी की ओर से सॉफ्टवेयर भी मुहैया करवाया जाएगा जिससे शिक्षक अपने मोबाइल के माध्यम से भी ऑपरेट कर सकेंगे और छात्रों को इंटरेक्टिव शिक्षा देंगे।