फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Smart Card to New Voters on 25 January

जिनका वोटर कार्ड नहीं बना ये जरूर पढ़ें

Thu, 23 Jan 2014 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Jan 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
Smart Card to New Voters on 25 January
यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग की ओर से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र उनके संबंधित मतदान केंद्र पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


पहली बार मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र स्मार्ट कार्ड के तौर पर मिलेंगे। यूटी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यूटी के चीफ इलेक्टोरल अफसर और गृह सचिव अनिल कुमार ने कहा कि जिन मतदाताओं के वोट हाल ही में बने हैं वह 25 जनवरी को संबंधित मतदान केंद्र से स्मार्ट कार्ड ले सकते हैं और इसके बाद जो मतदाता पहचान पत्र नहीं ले पाते हैं।

उनके घर जाकर स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सेक्टर-11 स्थित पीजी गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स में मुख्य समारोह आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के 490 मतदान केंद्रों पर एईआरओ मौजूद रहेंगे। साथ ही स्कूल और कालेजों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त मोहम्मद शाइन और ज्वाइंट चीफ इलेक्टोरल अफसर तिलक राज भी मौजूद थे।
विज्ञापन


अनिल कुमार ने बताया कि चुनाव विभाग की ओर से मतदाता सूची में संशोधन के लिए 1 अक्तूबर से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के बाद शहर में मतदाताओं की संख्या 5,80,700 हो गई हैं। इनमें 3,15,336 पुरुष और 2,65,364 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान में 55, 455 मतदाता नए जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव के नामांकन होने की तारीख तक नए वोट बनेंगे। जिन लोगों के वोट अभी नहीं बने हैं वह नए वोट बनवा सकते हैं।


अनिल कुमार ने बताया कि कालोनी नंबर पांच से जो मतदाता धनास में शिफ्ट हुए हैं उनके लिए स्पेशल अभियान 25 जनवरी से 2 फरवरी तक चलाया जाएगा।

धनास में ब्लॉक लेवल अधिकारी उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी जाएगी क्योंकि कालोनी नंबर पांच के लोगों के लिए बने 17 बूथ हटा दिए जाएंगे। धनास में गए लोगों के लिए नए मतदान केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed