फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Skeleton found in forest of Sector-53 Chandigarh investigation started amidst questions

चंडीगढ़ के जंगल में मिला कंकाल, बंधे बाल और चुन्नी, सर्टिफिकेट मिलने से मचा हड़कंप

Sun, 17 Nov 2019 09:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Nov 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
Skeleton found in forest of Sector-53 Chandigarh investigation started amidst questions
कंकाल मिलने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-53 के जंगल में शनिवार को कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। जंगल से गुजर रहे एक राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-36 पुलिस को मौके पर पेड़ में कुछ बाल फंसे मिले और एक चुन्नी भी मिली। जांच करने पर एक बैग मिला। 

विज्ञापन


इसमें पूजा नाम की लड़की के 12वीं और 10वीं के सर्टिफिकेट हैं। पुलिस ने तत्काल सीएफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने जांच के बाद नमूने इकट्ठे किए। कंकाल किसके हैं यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


सेक्टर-36 थाना प्रभारी रंजोध सिंह ने बताया कि शनिवार शाम लगभग साढ़े तीन बजे एक युवक का फोन आया। उसने बताया कि सेक्टर-53 के जंगल में कंकाल पड़ा है। एक लड़की का बैग भी पड़ा है। पुलिस और सेक्टर-61 चौकी के एएसआई सुरेंदर सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां देखा कि नाले के साथ एक कंकाल पड़ा है। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में जांच शुरू कर की। तभी एक पेड़ पर कुछ बाल फंसे मिले और उसके बगल में चुन्नी बंधी मिली। चुन्नी के ठीक नीचे खोपड़ी पड़ी थी। कुछ दूरी पर भी अस्थि पंजर पड़े मिले। 

पुलिस को कंकाल के पास एक बैग मिला। जांच करने पर पुलिस को उसमें से दो सर्टिफिकेट मिले। प्राथमिक जांच में यह दस्तावेज किसी पूजा नाम की लड़की के हैं। इसमें सेक्टर-26 स्थित एक स्कूल का नाम लिखा है। लड़की की जन्मतिथि 1993 लिखी है। 

सीएफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल से नमूने लेकर लौट गई। फिलहाल कंकाल किसका है और कहां से आया, यह पुलिस केलिए पहेली बना हुआ है।

सीएफएसएल की टीम बोली, लगभग डेढ़ माह पुराना है कंकाल

पुलिस ने तत्काल स्नीफर डॉग और सीएफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। डॉग के माध्यम से ही पुलिस को इतने सारे अहम सुराग हाथ लगे। सीएफएसएल की टीम ने कंकाल के नमूने इकट्ठे करने के बाद प्राथमिक तौर पर बताया कि कंकाल लगभग डेढ़ माह पुराना है। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां से प्रतिदिन निकलते हैं, लेकिन इस ओर कभी कोई ध्यान नहीं गया।

कहीं कोई जानवर तो शव को नहीं खा गया?
फिलहाल पुलिस के दिमाग में कई सारे सवाल है। आखिर यहां कोई आया और किसी को भनक तक क्यों नहीं लगी? प्रतिदिन लोग यहां से निकलते हैं, किसी ने अब तक क्यों नहीं देखा? यदि यह शव किसी लड़की का है और उसकी हत्या की है तो क्या जानवर शव को खा गए? पेड़ में बाल फंसने और चुन्नी पेड़ से बंधी होने से भी पुलिस को किसी बड़ी घटना का आशंका है? ऐसे ही न जाने कितने सवाल इस समय पुलिस के दिमाग में चल रहे हैं।

पूजा नाम की लड़कियों का खंगाला जा रहा रिकॉर्ड
सर्टिफिकेट मिलने के बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस शहर और उसके आसपास के थानों में पूजा नाम की लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालने में जुटी है। पुलिस की एक टीम सर्टिफिकेट पर लिखे स्कूल के पते पर भी रविवार को पहुंचेगी। उसके प्रिंसिपल से बातचीत के आधार पर भी कोई सुराग निकालने का प्रयास करेगी। उसी के बाद लड़की का पता और उसके बारे में अन्य जानकारी मिलेगी।

नवंबर 2017 की घटना को फिर याद किया लोगों ने
नवंबर 2017 में चंडीगढ़ से मोहाली जा रही 22 साल की एक लड़की को ऑटो चालक और उसके साथियों ने गैंगरेप किया था। उसके बाद सेक्टर 53 के जंगलों में फेंक कर चले गए थे। हालांकि मामले में आरोपियों को सजा हो चुकी है। इसी तरह जंगल में फंदा लगाने की भी कई घटनाएं लगातार सामने आती रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed