फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sixer King Yuvi completes 13 years of record for six consecutive sixes; family celebrates by cutting cake

चंडीगढ़: 13 साल पहले युवराज ने लगाए थे छह छक्के, परिवार ने केक काटकर मनाया जश्न

Sat, 19 Sep 2020 10:22 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 19 Sep 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Sixer King Yuvi completes 13 years of record for six consecutive sixes; family celebrates by cutting cake
केक काटकर जश्न मनाते युवी के पिता योगराज सिंह, उनकी पत्नी हेजल और परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला

सिक्सर किंग युवराज सिंह द्वारा वर्ल्ड कप-2007 में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छह छक्के लगाने के रिकॉर्ड के 13 वर्ष पूरा होने पर शनिवार को केक काटकर जश्न मनाया गया। यह कार्यक्रम डीएवी कॉलेज सेक्टर- 10 के क्रिकेट अकादमी में हुआ। इस मौके पर खासतौर पर युवराज सिंह की पत्नी हेजल पहुंची थीं। वहीं, योगराज सिंह की दूसरी पत्नी नीना, बेटा विक्टर और बेटी एमी भी मौजूद रहीं। इस खास लम्हें पर हेजल ने योगराज सिंह के चेहरे पर केक लगाकर खुशी जताई।

विज्ञापन


इस अवसर पर युवराज सिंह के पिता और कोच योगराज सिंह ने कहा कि कोविड-19 के बाद सिक्सर किंग युवराज सिंह दोबारा मैदान पर चौके छक्के लगाते हुए नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों और सचिव के कहने पर युवराज सिंह पंजाब की तरफ से खेलने के लिए तैयार हो गए हैं। इसको लेकर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर इजाजत मांगी हैं। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने उनके पत्र का जवाब दे दिया हैं और कोविड-19 के बाद युवराज सिंह मैदान खेलते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन


युवी ने मुल्लांपुर स्टेडियम में दिखाया था जलवा, 32 गेंद में बनाए थे 100 रन
योगराज सिंह ने बताया कि पीसीए के सचिव पुनीत बाली चाहते थे कि युवी मैदान में उतरे। लेकिन युवी ने साफ मना कर दिया । इस दौरान मुल्लांपुर में एक मैच चल रहा था, तब कार्यकारिणी कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि युवराज आप भी बैटिंग करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवराज ने शुभमन गिल को कहा कि हम दोनों मैदान में उतरेंगे और पंजाब के टॉप गेंदबाजों को लगाओ और हम 20 ओवर में 200 रन करेंगे। युवी ने 32 गेंदों पर 100 रन बनाए और 3 छक्के मैदान के बाहर मारे। इसके बाद खिलाड़ियों ने कहना शुरू कर दिया की युवी ने रिटायरमेंट क्यों ले लिया।

खिलाड़ियों ने कहा कि आप हमारे कप्तान बनकर खेलो। इस पर युवराज सिंह ने कहा कि अगर मैं खेलता हूं तो एक खिलाड़ी की जगह चली जाएगी। इसके बाद योगराज ने कहा कि यदि कोई लड़का तुमसे बेहतर खेलेगा तो वह टीम में होगा नहीं तो आप ही खेलें। योगराज ने बताया कि य़ुवी ने कहा कि वह टीम में खेलेंगे, लेकिन कोई पैसा नहीं लेंगे।


कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए डिजिटल अभियान की शुरुआत
13वीं सालगिरह पर कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए एक डिजिटल अभियान की भी शुरुआत हुई। इस अभियान को चलाने का मकसद देश में कैंसर के प्रति जागरूकता करना है। युवराज सिंह इस डिजिटल अभियान का हिस्सा हैं। इस मौके पर युवराज सिंह ने कहा कि छह छक्के वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड बनना आज भी मेरी यादों में बसा हुआ है। मेरे लिए यह दिन हमेशा ही खास है। खुद कैंसर का दंश झेल चुके युवराज सिंह ने कहा कि इस बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
 

समारोह के दौरान योगराज को केक खिलाते अन्य लोग।

समारोह के दौरान योगराज को केक खिलाते अन्य लोग। 

 

योगराज सिंह के चेहरे पर केक लगातीं हेजल।

योगराज सिंह के चेहरे पर केक लगातीं हेजल। 

 

इस दौरान खुशी जताते हुए योगराज सिंह।

इस दौरान खुशी जताते हुए योगराज सिंह। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed