फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six Trains Canceled Due to Protest of Farmers on Jalandhar Amritsar Track

अमृतसर-जालंधर रेल लाइन पर किसानों का प्रदर्शन जारी, छह ट्रेनें रद्द, कई के बदले गए रूट

Tue, 05 Mar 2019 09:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 05 Mar 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
Six Trains Canceled Due to Protest of Farmers on Jalandhar Amritsar Track
रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करते किसान

अपनी मांगों के लिए सोमवार को किसानों ने जंडियाला के पास अमृतसर-जालंधर रेल ट्रैक पर जाम लगा दिया। दोपहर करीब ढाई बजे किसान ट्रैक पर आकर बैठ गए और देर शाम खबर लिखे जाने तक वह ट्रैक पर बैठे थे। किसानों के प्रदर्शन के कारण सोमवार को रेलवे ने छह ट्रेन रद्द कर दी। दो ट्रेनों को टर्मिनेट कर दिया गया और नौ के रुट बदल दिए गए। इस तरह कुल 17 ट्रेनें प्रभावित रही।

विज्ञापन


इससे पहले भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बनी संघर्ष कमेटी ने मांगों के लिए सोमवार सुबह तरनतारन के डीसी दफ्तर के सामने धरना लगाया था। मांगें नहीं मानी गई तो किसान ट्रैक पर आ डटे। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों ने दावा किया कि दो साल में प्रदेश भर में 900 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन


डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की जा रही है। किसानों की मांग है कि प्रदेश सरकार किसानों की फसलों को लावारिस जानवरों से हो रहे नुकसान से बचाए। इसके अलावा उन्होंने फिरोजपुर में जीरा कांड के सभी आरोपियों जिसमें कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा और उनके पिता पूर्व मंत्री इंद्रजीत सिंह जीरा शामिल हैं, को गिरफ्तार करने की भी मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed