फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six trains canceled and 24 trains affected due to farmer agitation in Punjab

Punjab: पंजाब में किसानों के धरने की वजह से छह ट्रेनें रद्द, 24 प्रभावित, यात्रियों को पांच लाख रुपये रिफंड

Thu, 23 Nov 2023 07:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Nov 2023 07:14 PM IST
सार

रेल अधिकारियों के मुताबिक अमृतसर और साहने वाल सेक्शन पर किसानों का धरना लगे होने के कारण छह ट्रेनों को रद्द करना पड़ा जबकि 24 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। टिकटों के रिफंड के लिए काउंटरों की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
Six trains canceled and 24 trains affected due to farmer agitation in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

पंजाब में किसानों के धरने की वजह से रेलवे को छह यात्री ट्रेन रद्द करनी पड़ीं। वहीं आठ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट, छह को शार्ट ओरिजिनेट और 10 ट्रेनों के रूट में बदलाव करना पड़ा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खानापान का प्रबंध किया और टिकट रिफंड काउंटरों की व्यवस्था की। इसके अलावा जालंधर सिटी-जैजों दोआबा, जालंधर सिटी-लुधियाना, लुधियाना-लोहियां खास और जालंधर सिटी-नकोदर के बीच सभी यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी।

विज्ञापन


रेल अधिकारियों के मुताबिक अमृतसर और साहने वाल सेक्शन पर किसानों का धरना लगे होने के कारण छह ट्रेनों को रद्द करना पड़ा जबकि 24 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। टिकटों के रिफंड के लिए काउंटरों की व्यवस्था की गई। कई गाड़ियां रास्ते में खड़ी करनी पड़ी है, उन यात्रियों के खानपान की व्यवस्था रेलवे ने की है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की टिकटों का पांच लाख रुपये का रिफंड किया है।

विज्ञापन

लुधियाना में रुकी शान-ए-पंजाब और दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस

उधर, किसान संगठनों के प्रदर्शन की वजह से लुधियाना में हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे ट्रैक क्लीयर नहीं होने की वजह से शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस और दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस को लुधियाना स्टेशन पर रोका गया जबकि कुछ ट्रेनों को फिल्लौर और नकोदर के रास्ते रवाना किया गया। ट्रेनों के बीच रास्ते में रुकने के बाद यात्रियों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए टैक्सी व निजी वाहनों का सहारा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed