पंजाब में बड़ी साजिश नाकाम: बब्बर खालसा के छह आतंकी हथियार संग काबू, पाकिस्तान में बैठे रिंदा के संपर्क में थे
पकड़े गए आतंकियों में से एक 23 अप्रैल को पटियाला में हुई हत्या में भी शामिल था। इनका लक्ष्य पंजाब में सनसनी फैलाने वाली बड़ी वारदात का अंजाम देने का था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने आईएसआई समर्थक बब्बर खालसा के छह आतंकी आरोपी काबू किए हैं। यह सभी पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरिंदर सिंह रिंदा के संपर्क में थे। पुलिस ने इनसे 20 कारतूस और पांच पिस्तौल बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आतंकियों में से एक 23 अप्रैल को पटियाला में हुई हत्या में भी शामिल था। इनका लक्ष्य पंजाब में सनसनी फैलाने वाली बड़ी वारदात का अंजाम देने का था। इसी के साथ ही पंजाब में अमन और कानून व्यवस्था को खराब करना चाहते थे। इस महीने में यह आईएसआई समर्थित तीसरा ग्रुप पकड़ा गया है। इससे पहले 15 अगस्त पर दो गिरोह पकड़े गए थे जो सीमा पार से नशा तस्करी और हथियारों में शामिल थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.