फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six smugglers arrested with 15 kg Heroin in Amritsar of Punjab

अमृतसर में 15 किलो हेरोइन के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, इस साल 588 किलो जा चुकी है पकड़ी

Sun, 22 Dec 2019 11:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Dec 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
Six smugglers arrested with 15 kg Heroin in Amritsar of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

काउंटर इंटेलीजेंस एजेंसी ने भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ सटे कस्बा रमदास से छह तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे हेरोइन की 15 किलो की खेप बरामद की है। अब सुरक्षा एजेंसियां इस जांच में जुट गई हैं कि कहीं यह हेरोइन रमदास के साथ बहने वाले रावी दरिया के साथ सटी पाकिस्तान सीमा से तो नहीं आई है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार तस्करों की पहचान बलकार सिंह, दलबीर सिंह, सुरजीत सिंह, बिट्टू सिंह उर्फ सुक्खा सिंह, भूपिंदर सिंह और गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने उनके कब्जे से एक स्विफ्ट कार, दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ पंजाब राज्य विशेष अभियान (पीएसएसओ) सेल, अमृतसर में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी केतन बालीराम पाटिल और अन्य अधिकारी बताते हैं कि उन्हें नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान के चलते भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय इलाके रमदास में एक गिरोह द्वारा हेरोइन की सप्लाई करने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद डीएसपी बलबीर सिंह, इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह ने थाना रमदास की पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान एक स्विफ्ट कार, हीरो पैशन मोटरसाइकिल और बजाज प्लेटिना पर सवार लोगों को रोककर तलाशी ली तो इनके पास से हेरोइन के पंद्रह पैकेट मिले। इसके बाद इन सभी को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। सभी तस्करों के मोबाइल की जांच की जा रही है।


इस वर्ष 588 किलोग्राम हेरोइन बरामद 

  • 8 जनवरी : पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने फिरोजपुर में पाकिस्तान सीमा पर साढ़े छह किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
  • 30 जून : पाकिस्तान से 532 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, सेंधा नमक के थैले में छुपाकर लाई गई थी। सीमा शुल्क विभाग द्वारा जांच के दौरान इस खेप को अटारी स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट से बरामद किया गया।
  • 17 सितंबर : पुलिस ने सीमावर्ती गांव दोयुके के खेतों में छिपाई साढ़े 13 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
  • 2 अक्तूबर : भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक गांव से 12 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो लोग गिरफ्तार।
  • 24 अक्तूबर : तरनतारन के मरहना गांव में एसटीएफ ने 9 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक ड्रग पेडलर को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed