{"_id":"5c2491a3bdec2256a50a3cb6","slug":"six-peoples-on-motorbike-video-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बाइक पर सवार हुए 6 युवक, वीडियो हुआ वायरल...अब जान लीजिए क्या हुआ इनके साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बाइक पर सवार हुए 6 युवक, वीडियो हुआ वायरल...अब जान लीजिए क्या हुआ इनके साथ
Thu, 27 Dec 2018 02:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाइक पर 6 युवक बैठे हुए हैं। ये सभी अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। वीडियो कहां का है और इन स्टंटबाजों के साथ क्या हुआ ये हम बता रहे हैं। वायरल वीडियो हरियाणा के फतेहाबाद का है।
विज्ञापन
वीडियो में पांच युवक एक बाइक पर बैठे हैं जबकि एक अन्य युवकों के कंधे पर बैठे दिख रहा है। वायरल वीडियो पर ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लिया। ट्रैफिक पुलिस ने बाइक के नंबर से गाड़ी के मालिक का पता लगाया और उसके पते पर पोस्टल चालान भेज दिया। ट्रैफिक पुलिस हेतराम ने बताया कि शहर की एक गली में एक बाइक पर 6 युवक बिना हेलमेट के सवार होकर घूम रहे थे।
विज्ञापन
वे बाइक पर तरह-तरह के जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में दूसरे राहगीरों के साथ भी हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि बाइक पर लगाई गई नंबर प्लेट भी गलत तरीके से लगी है। ट्रैफिक पुलिस के हेतराम ने बताया कि वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 53, 54, 55, 70, 26 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया है।
विज्ञापन
चालान आरसी में दिए गए पते पर डाक के द्वारा भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाइक के मालिक को चालान भेजा गया है। अगर वो चालान नहीं भरता है तो उसके खिलाफ वारंट भी निकल सकता है।