फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   six Congress leader Expelled in Punjab

पंजाब में कांग्रेस के 6 बड़े नेता निष्कासित

Tue, 04 Nov 2014 10:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Nov 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
six Congress leader Expelled in Punjab

प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा के खिलाफ लुधियाना में हुई बगावत पर कांग्रेस की अनुशासनात्मक कमेटी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए लुधियाना के पूर्व जिला प्रधान पवन दीवान और ब्लॉक प्रधानों समेत पांच नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

विज्ञापन


यह फैसला कमेटी की सोमवार शाम जीकेचतरथ की प्रधानगी में हुई मीटिंग में लिया गया। इसमें गुरकंवल कौर और जसवंत सिंह भी मौजूद थे। कार्रवाई की जानकारी पंजाब प्रभारी शकील अहमद को दे दी गई है।
विज्ञापन


जिन पांच नेताओं पर कार्रवाई हुई है, उनमें आत्मनगर-2 के प्रधान पलविंदर सिंह तग्गड़, पश्चिम-1 के बलजिंदर सिंह बंटी, पश्चिम-2 के सतविंदर सिंह जवद्दी, आत्म नगर -1 के विनोद बठला और गुरसिमरन सिंह मंड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चतरथ ने कहा कि इन नेताओं ने प्रदेश प्रधान के खिलाफ गलत आरोप लगाए थे। उन्हें हटाने की मुहिम चलाई थी। नियमानुसार इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। दीवान ने न सिर्फ प्रदेश प्रधान के खिलाफ आरोप लगाने की बात स्वीकार की, बल्कि अपने पक्ष पर कायम रहे।

कमेटी ने अखबारों की कटिंग भी देखीं, जिनमें दीवान की प्रेस कांफ्रेंस की खबरें थीं। चतरथ ने अफसोस जताया कि ये नेता दिल्ली गए और प्रदेश प्रधान के खिलाफ मुहिम शुरू की, उनका पुतला फूंका। कमेटी का मानना है कि इन लोगों ने कांग्रेस विरोधी ताकतों के साथ मिलकर पार्टी की छवि खराब करने की साजिश की। जिसके बाद इनको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का फैसला किया गया।

सोनिया और एंटनी के समक्ष रखेंगे पक्ष:  पवन दीवान
लुधियाना के पूर्व जिला प्रधान पवन दीवान ने निष्कासन की कार्रवाई को गैरकानूनी बताया है। उन्होंने कहा कि अनुशासनात्मक कमेटी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुने सदस्य और चुने जिला प्रधान को निकालने का अधिकार ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमेटी चेयरमैन जीके चतरथ ने प्रदेश प्रधान प्रताप बाजवा के स्टेनोग्राफर का काम किया। लोगों को पक्ष रखने का मौका दिए बगैर बाजवा की हिदायतों का पालन किया।


दीवान ने कहा कि इस गलत कार्रवाई केबारे में वह अनुशासनात्मक कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन एके एंटनी और प्रधान सोनिया गांधी केसामने अपना पक्ष रखेंगे। दीवान ने चतरथ से सवाल किया कि वह किन आरोपों को निराधार मानते हैं, ताकि उनके सबूत पेश किए जाएं। दीवान ने कहा कि वह बाजवा पर लगाए आरोपों पर कायम हैं। वह बाजवा को हटवा कर अपनी लड़ाई को निर्णायक नतीजे पर पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed