फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six bed units will be ready in Punjab hospitals

तीसरी लहर से पहले सतर्कता: अस्पतालों में छह बिस्तरों की यूनिट होगी तैयार, 153 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में शुरू होगी सुविधा

Fri, 20 Aug 2021 01:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Aug 2021 01:35 AM IST
सार

कोरोना की तीसरी संभावित लहर से निपटने की तैयारियों में पंजाब सरकार जुट गई है। राज्य में कोरोना जांच की संख्या में इजाफा भी किया गया है। अब रोजाना 60 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। वहीं अस्पतालों में छह बिस्तरों की यूनिट बनाने की तैयारी है। इसके लिए अस्पतालों का चयन हो चुका है।  

विज्ञापन
Six bed units will be ready in Punjab hospitals
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सरकार अब अस्पतालों में छह बिस्तरों की अलग से यूनिट बनाने जा रही है। इसके लिए राज्य के 41 सब डिवीजनल अस्पताल (एसडीएच), 89 कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और 153 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को चिह्नित कर चुकी है। साथ ही अमृतसर में बच्चों के लिए आला दर्जे का केंद्र भी बना रही है। 

विज्ञापन


कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग पर जोर देना शुरू कर दिया है। इसके तहत अब प्रतिदिन 60 हजार कोविड टेस्ट होने लगे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों के ओपीडी मरीज, यात्रियों के एंट्री प्वाइंट, सरकारी दफ्तरों, उद्योग और श्रमिक कालोनियों, मैरिज पैलेसों, रेस्टोरेंट, पब, बार, जिम के कर्मचारियों की जांच पर विभाग खास ध्यान दे रहा है। जिन जिलों में संक्रमण की संभावनाएं अधिक हैं उनके डीसी को माइक्रो कंटेनमेंट जोन से संबंधित नीति बनाने को कहा गया है। 
विज्ञापन


राज्य में ऑक्सीजन क्षमता 560 मीट्रिक टन तक बढ़ाने के लिए 235 मीट्रिक टन एलएमओ और करीब 328 मीट्रिक टन पीएसए प्लांटों, एएसयू और ऑक्सीजन कन्संट्रेटर को शामिल किया गया है। ऑक्सीजन के कुल स्टाक से 50 एमटी गैर-कोविड इमरजेंसी की स्थिति में संभाल कर रखने को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी लहर से सबक लेते हुए पंजाब सरकार ने कोरोना आपातकाल पैकेज-2 (ईसीआरपी) और 15वें वित्त कमीशन की अनुदान और संकट प्रबंधन फंड के तहत मौजूदा वर्ष में 1000 करोड़ रुपये से और ज्यादा खर्च कर रही है। सरकार राज्य के सभी जिलों के अंदर आरटीपीसीआर टेस्टिंग लैब स्थापित करेगी। अमृतसर, फरीदकोट और पटियाला के मेडिकल कॉलेजों में यह लैब पहले से ही शुरू हैं। 

विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब में तीसरी लहर आने की सितंबर में संभावना है। इन हालात को देखते हुए सरकार सूबे के स्वास्थ्य ढांचे को दुरुस्त करने में लगी हुई है। 70 प्रतिशत से अधिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, इस माह के अंत तक बची तैयारियों को भी पूरा कर लिया जाएगा। - बलबीर सिंह सिद्धू, स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed