{"_id":"61e1d42b290c826eca7801e6","slug":"situation-uncontrollable-during-third-wave-doctors-of-gmch-32-enjoying-winter-vacations-chandigarh-news-pkl439207086","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर के दौरान स्थिति बेकाबू, जीएमसीएच-32 के डॉक्टर ले रहे सर्दियों की छुट्टियों का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर के दौरान स्थिति बेकाबू, जीएमसीएच-32 के डॉक्टर ले रहे सर्दियों की छुट्टियों का आनंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। तीसरी लहर के दौरान जब हर जगह स्थिति बेकाबू हो चुकी है, तब जीएमसीएच-32 के डॉक्टर सर्दियों की छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। प्रशासन ने एक और जहां स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, वहीं जीएमसीएच- 32 प्रशासन अपने सीनियर फेकल्टी मेंबरों पर मेहरबान है। उसने मौजूदा हालात को दरकिनार करते हुए अपने फैकल्टी को सर्दियों का अवकाश लेने की अनुमति दे दी जबकि अन्य कर्मचारियों को अवकाश न लेने का आदेश दिया गया है। इस पर अस्पताल के कर्मचारियों में काफी रोष है। उनका कहना है कि जब प्रशासन ने सबकी छुट्टियां रद्द करने का आदेश दिया है तो जीएमसीएच प्रशासन ने अपने सीनियर डॉक्टरों पर इतनी मेहरबानी क्यों दिखाई, जबकि आपातकालीन स्थिति में कर्मचारियों से ज्यादा डॉक्टरों की उपस्थिति जरूरी है।
वहीं, अस्पताल प्रशासन की दलील है कि पिछले दिनों रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान उनके सीनियर फैकल्टी मेंबर ने दिन रात ड्यूटी की है। इस वजह से उन्हें थोड़े आराम की जरूरत है। इसलिए उन्हें सर्दियों की छुट्टियां अलॉट की गई हैं जबकि सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं दिया गया है। वहीं सर्दियों के अवकाश पर जाने वाले फैकल्टी को यह भी निर्देश दिया गया कि वे अवकाश पर रहने के दौरान बिना सूचना के स्टेशन से बाहर नहीं जाएंगे, क्योंकि आपातकाल में उन्हें कभी भी ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है।